अपडेटेड 12 April 2024 at 17:28 IST
'ये वर्ल्ड कप खेलेगा... तो क्या कार्तिक को नहीं पसंद आया रोहित का ये मजाक? इसके बाद जो हुआ...
दिनेश कार्तिक की पारी के दौरान रोहित शर्मा ने मैदान पर कुछ ऐसा किया जो डीके को बिल्कुल पसंद नही आया जिसके जवाब में उन्होंने शानदार अर्द्धशतकीय पारी खेल डाली।
- खेल समाचार
- 2 min read

IPL 2024: आईपीएल 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को मुंबई इंडियंस ने 7 विकेट से हरा दिया। टॉस हारते हुए आरसीबी को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस के सामने 197 रनों का विशाल लक्ष्य रखा।
आरसीबी की ओर से दिनेश कार्तिक ने एक बार फिर से अपने बल्ले से आग उगली। दिनेश कार्तिक ने 23 गेंदों पर 53 रन की धुआंधार पारी खेली। दिनेश कार्तिक की पारी के दौरान रोहित शर्मा ने मैदान पर कुछ ऐसा किया जो डीके को बिल्कुल पसंद नही आया जिसके जवाब में उन्होंने शानदार अर्द्धशतकीय पारी खेल डाली।
रोहित ने उड़ाया दिनेश कार्तिक का मजाक
दरअसल हुआ कुछ ऐसा कि आरसीबी की बल्लेबाजी के दौरान जब दिनेश कार्तिक बल्लेबाजी के लिए आए तो मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान और डीके के करीबी दोस्त रोहित शर्मा ने उनका मजाक उड़ाते हुए कहा कि, 'शाबाश डीके तुमको वर्ल्ड कप खेलना है।' और रोहित शर्मा ने हंसते हुए उनके लिए ताली भी बजाई। शायद हिटमैन ने ये बात मजाक में डीके से बोली हो लेकिन डीके को ये मजाक बिल्कुल पसंद नही आया।
दिनेश कार्तिक ने जड़ दिया अर्द्धशतक
दिनेश कार्तिक ने मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों की कुटाई करते हुए नाबाद 23 गेंदों पर 53 रनों की अर्द्धशतकीय पारी खेली। इस दौरान उनकी पारी में 5 चौके और 4 छक्के शामिल थे। दिनेश कार्तिक ने IPL 2024 में पिछले 6 मैचों में 143 रन बनाए हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में डीके की शानदार फॉर्म को देखकर कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स ने कहा कि वे अभी भी टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के खेल सकते हैं। इससे पहले 2022 में दिनेश कार्तिक ने आईपीएल में शानदार फॉर्म में खेलते हुए टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम में अपनी जगह पक्की की थी।
Advertisement
पॉइंट टेबल पर आरसीबी की हाल
रिपोर्ट्स के अनुसार ये दिनेश कार्तिक का आखिरी आईपीएल हो सकता है। मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने आरसीबी को 7 विकेट से हराया। पॉइंट टेबल पर आरसीबी की स्थिति काफी बिगड़ती जा रही है। आईपीएल 2024 में आरसीबी ने 6 मैचों में से केवल एक मैच में जीत हासिल की। बाकी पांच मैच में आरसीबी को हार का सामना करना पड़ा। आरसीबी पॉइंट टेबल पर 9वें स्थान पर है।
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 12 April 2024 at 17:26 IST