अपडेटेड 7 March 2024 at 08:03 IST

यशस्वी जायसवाल तोड़ेंगे कोहली का 'विराट' रिकॉर्ड, 53 साल पुराना कीर्तिमान भी होगा चकनाचूर

Yashasvi Jaiswal: अब तक हुए 4 मैचों में यशस्वी का बल्ला जमकर बोला है। बाएं हाथ के स्टाइलिश ओपनर ने 8 पारियों में 93.57 की औसत से 655 रन बनाए हैं।

Follow : Google News Icon  
yashasvi jaiswal set to break virat kohli record
भारतीय बल्लेबाज, यशस्वी जायसवाल | Image: x

IND vs ENG 5th Test Yashasvi Jaiswal: भारत और इंग्लैंड के बीच धर्मशाला में 5वां टेस्ट खेला जाएगा। आखिरी मैच में करोड़ों भारतीय फैंस की नजर युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल पर रहेगी जो इस सीरीज में धमाकेदार अंदाज में बैटिंग कर रहे हैं। धर्मशाला टेस्ट में यशस्वी के पास दो महान भारतीय बल्लेबाजों का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा।

पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया 3-1 से आगे है। आखिरी मैच जीतकर भारतीय टीम इतिहास रचना चाहेगी। अब तक हुए 4 मैचों में यशस्वी का बल्ला जमकर बोला है। बाएं हाथ के स्टाइलिश ओपनर ने 8 पारियों में 93.57 की औसत से 655 रन बनाए हैं।

यशस्वी तोड़ेंगे कोहली का 'विराट' रिकॉर्ड

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इस सीरीज में नहीं खेल रहे हैं। उन्होंने पारिवारिक कारणों से ब्रेक लेने का फैसला किया था। अब युवा खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल उनके एक विराट रिकॉर्ड को तोड़ने के बेहद करीब हैं। किंग कोहली ने 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ हुए घरेलू टेस्ट सीरीज में 255 रन बनाए थे। उस शृंखला में उन्होंने दो दोहरे शतक जड़े थे।

इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट में 1 रन बनाते ही यशस्वी जायसवाल विराट कोहली से आगे निकल जाएंगे। दिलचस्प बात ये है कि यशस्वी ने भी इस सीरीज में अभी तक 2 दोहरे शतक ठोके हैं।

Advertisement

टूटेगा 53 साल पुराना रिकॉर्ड?

इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट में यशस्वी जायसवाल के पास एक और विशाल रिकॉर्ड तोड़ने का मौका रहेगा। एक ऐसा कीर्तिमान जिसके आसपास भी कोई भारतीय बल्लेबाज नहीं पहुंच सका है। 1971 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारत के पूर्व महान ओपनर सुनील गावस्कर ने 4 मैचों में 774 बनाए थे। 154.80 की औसत से खेलते हुए लिटिल मास्टर ने 4 शतक जड़ा था। अगर यशस्वी जायसवाल इस सीरीज में बाकी बचे दोनों पारियों में मिलाकर 125 रन बना लेते हैं तो वो गावस्कर के इस महारिकॉर्ड को तोड़ देंगे। इसके अलावा वो 38 रन बना लेते हैं तो वो किसी एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में कोहली को पछाड़ देंगे। विराट कोहली ने 2014-15 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 मैचों में 692 रन बनाया था। 

इसे भी पढ़ें: IND vs ENG Playing XI: टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच,धर्मशाला में हो सकता है इस स्टार खिलाड़ी का डेब्यू

Advertisement


 

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 7 March 2024 at 08:03 IST