अपडेटेड 19 February 2024 at 12:43 IST
यशस्वी जायसवाल तोड़ेंगे 'विराट' रिकॉर्ड? इस सदी में ऐसा करने वाले बन सकते हैं पहले बल्लेबाज
Yashasvi Jaiswal: इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में यशस्वी जायसवाल जिस अंदाज में खेल रहे हैं उनके निशाने पर और भी कई रिकॉर्ड्स होंगे।
- खेल समाचार
- 2 min read

Yashasvi Jaiswal Records: इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में यशस्वी जायसवाल ने दोहरा शतक जड़कर इतिहास रच दिया। 22 वर्षीय बल्लेबाज टेस्ट क्रिकेट में लगातार दो डबल सेंचुरी जड़ने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी बने। इससे पहले पूर्व बल्लेबाज विनोद कांबली और स्टार बैटर विराट कोहली ने ये काम किया था।
इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में यशस्वी जायसवाल जिस अंदाज में खेल रहे हैं उनके निशाने पर और भी कई रिकॉर्ड्स होंगे। बाकी बचे दो मैचों में उनके पास वो करने का मौका होगा जो पिछले 100 सालों से किसी भारतीय बल्लेबाज ने नहीं किया है। जी हां, पिछले 100 सालों की बात करें तो एक टेस्ट सीरीज में किसी भारतीय द्वारा सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है।
यशस्वी तोड़ेंगे 'विराट' रिकॉर्ड
बता दें कि विराट कोहली ने 2014-15 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए 4 मैचों की सीरीज में रनों का पहाड़ खड़ा किया था। स्टार बल्लेबाज ने 8 पारियों में 86.50 की औसत से खेलते हुए 692 रन बनाए थे। वैसे तो किसी टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर सबसे आगे हैं। उन्होंने 1970 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 774 रन और फिर 1978 में इसी देश के खिलाफ 732 रन बनाए थे।
बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में यशस्वी जायसवाल ने 214 रनों की शानदार पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 14 चौके और 12 छक्के जड़े थे। इससे पहले विशाखापट्टनम टेस्ट में भी यशस्वी ने दोहरा शतक ठोका था।
Advertisement
लेकिन अगर इस सदी की बात करें (यानि 2000 से) तो इस मामले में विराट कोहली फिलहाल सबसे आगे हैं। हालांकि, अब उनके इस रिकॉर्ड को यशस्वी जायसवाल तोड़ सकते हैं। बाएं हाथ के ओपनर ने इंग्लैंड के खिलाफ अभी तक हुए 3 मैचों में 109 की औसत से 545 रन बनाए हैं। कोहली के 'विराट' स्कोर से वो 147 रन दूर हैं। वो जिस अंदाज में खेल रहे हैं उसको देखकर लगता है कि वो बाकी बचे दो मैचों में ये रन आसानी से बना लेंगे और विराट कोहली से आगे निकल जाएंगे।
Advertisement
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 19 February 2024 at 12:43 IST