Yashasvi Jaiswal: मान गए जायसवाल... टेस्ट इतिहास में लारा के बाद ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज

विशाखापट्टनम में खेले जा रहे टेस्ट की पहली पारी में यशस्वी जायसवाल ने 209 रनों की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 19 चौके और 7 छक्के जड़े।

Follow : Google News Icon  
yashasvi jaiswal record
यशस्वी जायसवाल | Image: bcci.tv

Yashasvi Jaiswal: टीम इंडिया के उभरते हुए सितारे यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट में दोहरा शतक जड़कर इतिहास रच दिया। यूं तो इस धमाकेदार पारी के दौरान जायसवाल ने कई कीर्तिमान बनाए, लेकिन एक ऐसा रिकॉर्ड सामने आया है जिसके बारे में जानकर आप ये अंदाजा लगा लेंगे कि अगर वो नहीं होते तो इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया का हाल बुरा होता।

विशाखापट्टनम में खेले जा रहे टेस्ट की पहली पारी में यशस्वी जायसवाल ने 209 रनों की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 19 चौके और 7 छक्के जड़े। अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा सिर्फ दूसरी बार हुआ है जब किसी टीम के 10 खिलाड़ियों ने 35 से कम स्कोर बनाए हों।

यशस्वी ने कर दिया लारा वाला कमाल

भारत के युवा सनसनी यशस्वी जायसवाल ने वेस्ट इंडीज के महान बल्लेबाज रहे ब्रायन लारा वाला कारनामा किया है। लारा ने 2005 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में हुए टेस्ट में 226 रन बनाए थे। इस पारी में वेस्ट इंडीज के बाकी बल्लेबाज 35 का आंकड़ा भी क्रॉस नहीं कर सके थे। अब वही कारनामा भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट में देखने को मिला।

यशस्वी जायसवाल के अलावा बाकी कोई बल्लेबाज 35 रन से ज्यादा नहीं बना सका। बाएं हाथ के ओपनर ने 209 रनों की धांसू पारी खेली वहीं बाकी बल्लेबाजों ने सरेंडर कर दिया। 34 रन बनाने वाले शुभमं गिल दूसरे सर्वाधिक स्कोर करने वाले बल्लेबाज थे। बता दें कि यशस्वी जायसवाल ने पूर्व आक्रामक ओपनर वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

Advertisement

वीरू ने 2003 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में 195 रन बनाए थे जब बाकी इंडियन बल्लेबाज 50 रन का आंकड़ा क्रॉस नहीं कर सकी थी। अब इस मामले में जायसवाल आगे निकल चुके हैं। इसके साथ ही यशस्वी पहले ऐसे भारतीय खिलाड़ी बने जिन्होंने किसी टेस्ट की एक पारी में दोहरा शतक जड़ा और बाकी बल्लेबाज 50 रन से ज्यादा का निजी स्कोर नहीं बना सके।

इसे भी पढ़ें: दुश्मन ना करे दोस्त ने जो... AB De Villiers से क्यों नाराज हुए विराट कोहली के फैंस?  

Advertisement
Published By :
Ritesh Kumar
पब्लिश्ड