अपडेटेड 7 March 2024 at 17:41 IST

यशस्वी जायसवाल ने काटा ऐसा बवाल; सचिन,रोहित और कपिल सबका रिकॉर्ड किया चकनाचूर

इंग्लैंड के खिलाफ धर्मशाला टेस्ट में टीम इंडिया के यशस्वी जायसवाल ने काटा ऐसा बवाल कि सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा और कपिल देव इन सबका रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिया।

Follow : Google News Icon  
Yashasvi Jasiwal, Rohit Sharma
Yashasvi Jasiwal and Rohit Sharma run between the wickets during the IND vs ENG 4th match at Ranchi | Image: BCCI

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पांचवें टेस्ट मुकाबले का पहला दिन का खेल खत्म हो चुका है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने पहली पारी में 218 रन बना लिए तो वहीं टीम इंडिया ने जवाब में पहले दिन का खेल खत्म होने तक 1 विकेट के नुकसान पर 135 रन बना लिए हैं।  

पांचवें टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ पहले दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 1 विकेट के नुकसान पर 135 रन बना लिए। यशस्वी जायसवाल ने पहले दिन 57 रनों की अर्द्धशतकीय पारी खेली। यशस्वी ने अपने 57 रनों की पारी में 5 चौके और 3 छक्के लगाए। इस दौरान यशस्वी जायसवाल ने सचिन तेंदुलकर रोहित शर्मा और कपिल देव इन सब के रिकॉर्ड्स को चकनाचूर कर दिया।

यशस्वी के आगे सारे दिग्गज फेल

यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट में जैसे ही तीन छक्के लगाए वैसे ही वे एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट में कुल 26 छ्क्के लगाए। यशस्वी जायसवाल से पहले इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 25 छक्के जड़े थे। रोहित शर्मा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 22 छक्के जड़े थे। कपिल देव और ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 21-21 छक्के जड़े थे।

यशस्वी जायसवाल ने तोड़ा कोहली का रिकॉर्ड

विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ धर्मशाला स्टेडियम में जैसे ही 1 रन बनाया वैसे ही उन्होंने कोहली के विराट रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया। कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ 2016-17 में 109.2 की औसत से 8 पारियों में कुल 655 रन बनाए थे। वहीं यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में 9 पारियों में 93.71 की औसत से 656 रन बना लिए हैं। इस लिस्ट में राहुल द्रविड़ और विजय मांजरेकर का नाम भी शामिल है।

Advertisement

यह भी पढ़ें- यशस्वी ने कोहली के 'विराट' रिकॉर्ड को किया ध्वस्त, अब खतरे में गावस्कर का 53 साल पुराना महारिकॉर्ड - Republic Bharat

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 7 March 2024 at 17:41 IST