WTC Final में हार पर शुभमन गिल ने ट्वीट कर लिखा कुछ ऐसा कि लोग बोले- अब क्या करवाकर मानोगे?

WTC फाइनल मुकाबले में भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों 209 रनों की करारी हार मिली है। इस हार से फैंस नाराज दिखाई दे रहे हैं।

Shubhman Gill
Shubhman Gill | Image: self

WTC Final में भारतीय क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया से मिली 209 रनों की हार पर फैंस अपना गुस्सा निकाल रहे हैं। सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को ट्रोल किया जा रहा है। इस बीच भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल ने एक ट्वीट में भारतीय टीम की फोटो शेयर की है। फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "Not finished" (अभी खत्म नहीं हुआ) इसके साथ ही गिल ने तिरंगे की स्माइली भी जोड़ी है।

वहीं गिल के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स गुस्से में नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने कहा, "अब क्या फिनिश करवा के मानोगे?" एक अन्य ने लिखा, "लेकिन हम फैंस तो फिनिश हो गए, हम ऐसी टीम को सपोर्ट करके गौरवान्वित महसूस नहीं कर रहे जो हर अहम टूर्नामेंट में हार जाती है।"

एक और यूजर ने लिखा, "हां, फिनिश तो नहीं लेकिन आईपीएल जैसी कुछ और पारियां हमें चाहिए।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "ये सही है, रोज उठो, घर पर सीरीज जीतो और फाइनल हार जाओ।"

WTC Final

गिल से थी उम्मीदें

WTC फाइनल में शुभमन गिल से लोगों को बल्लेबाजी में बड़ी उम्मीदें थी लेकिन गिल कुछ खास नहीं कर सके। वहीं दूसरी पारी में गिल खराब अंपायरिंग का शिकार भी हो गए। दरअसल गिल से लोगों को इसलिए भी उम्मीदें थीं क्योंकि 28 मई को खत्म हुए आईपीएल में शुभमन गिल ने अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने 3 शतक भी जड़े और शानदार फॉर्म में थे। लेकिन WTC फाइनल में उनके बल्ले से रन नहीं निकले।

Advertisement

लगातार दूसरी बार मिली हार

हालांकि फैंस को शुभमन गिल के अलावा रोहित शर्मा, विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा जैसे खिलाड़ियों से भी उम्मीदें थीं। लेकिन दोनों पारियों में इन्होंने उम्मीद के मुताबिक जिम्मेदार पारी नहीं खेली। भारत को दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया से 444 रनों का विशाल टारगेट मिला। लेकिन 234 रनों के स्कोर पर टीम इंडिया ऑल आउट हो गई और 209 रनों से हार गई। यह लगातार दूसरा मौका है कि जब WTC फाइनल में भारत को हार मिली है।

इसे भी पढ़ें: लगातार दूसरी बार WTC Final में हारा भारत, ये रहे हार के पांच मुख्य कारण

Advertisement
Published By:
 Arpit Mishra
पब्लिश्ड