अपडेटेड 7 November 2024 at 23:09 IST

WPL 2025 से पहले फ्रेंचाइजियों ने बड़े नामों को किया रिटेन, देखें पूरी लिस्ट

IPL की तर्ज पर होने वाली महिला प्रीमियर लीग के आगाजी सीजन से पहले फ्रेंचाइजियों ने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है।

Follow : Google News Icon  
wpl franchises retained big names ahead of next season
WPL 2025 से पहले रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट | Image: BCCI

WPL 2025: स्मृति मंधाना, एलिस पैरी, शेफाली वर्मा, मेग लेनिंग और हरमनप्रीत कौर कुछ बड़े नाम हैं, जिन्हें उनकी फ्रेंचाइजियों ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) के 2025 सीजन के लिए रिटेन (अपने साथ बरकरार रखना) किया है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने गुरुवार को 14 खिलाड़ियों को रिटेन करने की घोषणा की, जिसमें 6 विदेशी खिलाड़ी भी शामिल हैं। कप्तान स्मृति मंधाना, स्टार बल्लेबाज पैरी और विकेटकीपर रिचा घोष को डब्ल्यूपीएल चैंपियन टीम ने अपने साथ बरकरार रखा है।

दिल्ली कैपिटल्स ने शेफाली के अलावा जेमिमा रोड्रिग्स, राधा यादव और अरुंधति रेड्डी जैसी खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़े रखा है। विदेशी खिलाड़ियों में लेनिंग, दक्षिण अफ्रीका की मारिजेन कैप, जेस जोनासेन, एलिस कैप्सी और एनाबेल सदरलैंड को टीम ने अपने साथ बरकरार रखा है।

WPL 2025 से पहले मुंबई इंडियंस ने भी 14 खिलाड़ियों को अपने साथ बरकरार रखा है। मुंबई ने कप्तान हरमनप्रीत, नैट स्किवर ब्रंट, हेली मैथ्यूज, सजना सजीवन, सेइका इशाक जैसी खिलाड़ियों को रिटेन किया है।

Advertisement

रिटेन खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

दिल्ली कैपिटल्स:

रिटेन की गईं भारतीय खिलाड़ी: जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, शिखा पांडे, तानिया भाटिया, मीनू मणि, स्नेहा दीप्ति, टिटास साधु

Advertisement

रिटेन की गईं विदेशी खिलाड़ी: मेग लेनिंग, मारिजेन कैप, जेस जोनासेन, एलिस कैप्सी, एनाबेल सदरलैंड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु:

रिटेन की गईं भारतीय खिलाड़ी: स्मृति मंधाना, रिचा घोष, सब्बिनेनी मेघना, श्रेयंका पाटिल, आशा शोभना, रेणुका सिंह, एकता बिष्ट, कनिका आहूजा

रिटेन की गईं विदेशी खिलाड़ी: केट क्रॉस, डेनियल वॉट हॉज, एलिस पेरी, जॉर्जिया वेयरहैम, सोफी डिवाइन, सोफी मोलिन्यु

मुंबई इंडियंस:

रिटेन की गईं भारतीय खिलाड़ी: हरमनप्रीत कौर, शबनिम इस्माइल, यस्तिका भाटिया, पूजा वस्त्राकर, सजना सजीवन, सेइका इशाक, अमनजोत कौर, जिंतिमनी कलीता, कीर्तना बालाकृष्णन और अमनदीप कौर।

रिटेन की गईं विदेशी खिलाड़ी: नेट स्काइवर-ब्रंट, हेली मैथ्यूज, अमेलिया केर, शब्निम इस्माइल, क्लो ट्रायोन।

ये भी पढ़ें- Champions Trophy को लेकर बड़ी खबर, पाकिस्तान समझौते को तैयार; यहां हो सकते हैं भारत के मैच

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 7 November 2024 at 23:09 IST