अपडेटेड 16 March 2025 at 07:49 IST
WPL 2025 Prize Money: दूसरी बार चैंपियन बनी मुंबई इंडियंस को मिला कितना इनाम? हारकर भी मालामाल हुई दिल्ली कैपिटल्स
Mumbai Indians Wins WPL 2025: मुंबई इंडियंस ने ब्रेबोर्न स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स को 8 रन से हराकर वुमन प्रीमियर लीग 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया है।
- खेल समाचार
- 3 min read

Mumbai Indians Wins WPL 2025: मुंबई इंडियंस ने ब्रेबोर्न स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स को 8 रन से हराकर वुमन प्रीमियर लीग 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया है। अब मुंबई की टीम दो बार WPL चैंपियन बन चुकी है। कल का मैच काफी रोमांचक रहा जिसमें दिल्ली ने मुंबई को कड़ी टक्कर दी।
बता दें कि ये DC का तीसरा मौका था जब वह खिताबी मुकाबले में उतरी थी लेकिन मुंबई ने चैंपियन की तरह खेलते हुए मैच को अपने हक में करते हुए WPL 2025 की चमचमाती ट्रॉफी उठा ली है। ऐसे में चलिए जान लेते हैं कि टूर्नामेंट के फिनाले में उतरी दोनों टीमों को क्या इनाम मिला है।
WPL 2025 के विनर और रनर अप टीम हुई मालामाल
WPL 2025 का अंतिम मुकाबला होने के बाद विनर और रनर अप के लिए प्राइज मनी का ऐलान किया गया था। दूसरी बार टूर्नामेंट की चैंपियन बनी मुंबई इंडियंस को छह करोड़ रुपए का चेक दिया गया था। जबकि रनर अप रही दिल्ली कैपिटल्स भी पीछे नहीं रही। मुकाबला हारने के बाद भी उसे तीन करोड़ रुपये की प्राइज मनी दी गई है।
ऑरेंज कैप और पर्पल कैप को मिला कितना इनाम?
इंडियन प्रीमियर लीग की तरह वुमन प्रीमियर लीग में भी ऑरेंज कैप और पर्पल कैप से खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाता है। पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी को ऑरेंज कैप दी जाती है जबकि जो सबसे ज्यादा विकेट चटकाता है, उसे पर्पल कैप से नवाजा जाता है। दोनों ही ऑरेंज और पर्पल कैप जीतने वाले को 5-5 लाख रुपये की प्राइज मनी मिलती है।
Advertisement
WPL 2025 में ऑरेंज कैप मुंबई इंडियंस की ऑलराउंडर नेट साइवर-ब्रंट ने अपने नाम की है जिन्होंने 523 रन बनाए हैं। वहीं, बात करें पर्पल कैप की तो ये भी मुंबई इंडियंस की स्टार गेंदबाज ने ही जीती है। इस साल पर्पल कैप अमेलिया केर को मिली है जिन्होंने 10 मैचों में कुल 18 विकेट झटके हैं जबकि 287 रन खर्च किए हैं।
बात करें MI Vs DC के फाइनल मुकाबले की तो टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। शुरू में तो दिल्ली टीम मुंबई पर हावी दिख रही थी लेकिन फिर मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तूफानी बैटिंग करते हुए टीम के स्कोर को निर्धारित 20 ओवर के खेलकर में 149 रन तक पहुंचा दिया और खिताब अपने नाम कर लिया।
Advertisement
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 16 March 2025 at 07:49 IST