WPL 2024: विराट कोहली को जिसके लिए लगे 3 साल, मंधाना को 1 साल में मिला वो मौका; रच पाएंगी इतिहास?

WPL 2024 सीजन में स्मृति मंधाना की अगुवाई में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर फाइनल खेलने वाली है। मंधाना को 1 साल बाद ही फाइनल खेलने का मौका मिला है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Virat Kohli & Smriti Mandhana
विराट कोहली और स्मृति मंधाना | Image: IPL/WPL

WPL 2024: IPL की तर्ज पर अब WPL यानि महिला प्रीमियर लीग भी बहुत फेमस हो गई है। दुनिया भर में इसके फैंस हो गए हैं। टूर्नामेंट का दूसरा सीजन अपने अंतिम पड़ाव पर है। IPL की सबसे लोकप्रिय फ्रेंचाइजियों में से एक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की महिला टीम खिताब के लिए चुनौती पेश करने वाली है।

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में रविवार, 17 मार्च को WPL 2024 के फाइनल में स्मृति मंधाना की अगुवाई वाली RCB दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ने वाली है। दिल्ली कैपिटल्स का ये दूसरा फाइनल है, जबकि RCB पहली बार WPL फाइनल में पहुंची है। अगर हम RCB की दोनों, पुरुष और महिला टीम की बात करें तो इसमें एक बहुत बड़ा फर्क है। RCB के पूर्व कप्तान और दिग्गज भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली को जिसके 3 साल लग गए थे, RCB की महिला टीम की कप्तान स्मृति मंधाना को वो मौका एक साल बाद ही मिल गया है। अब सवाल ये है कि क्या वो इतिहास रच पाती हैं या नहीं।

बतौर RCB कप्तान कोहली 3 साल बाद खेले फाइनल

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के IPL करियर की बात करें तो वो 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के कप्तान बने थे। कप्तानी मिलने के 3 साल बाद यानि 2016 में वो फाइनल खेले थे और इसके बाद उन्हें बतौर कप्तान एक भी बार ये मौका नहीं मिला। यहां तक RCB की मेंस टीम 16 सीजनों में एक भी बार IPL खिताब नहीं जीत पाई है। वहीं दूसरी ओर WPL पर नजर डालें तो यहां स्मृति मंधाना की अगुवाई में RCB दूसरे ही सीजन फाइनल में पहुंच गई है और उसके पास चैंपियन बनने का शानदार मौका है, हालांकि उसके सामने इनफॉर्म दिल्ली कैपिटल्स की चुनौती है। अगर मंधाना टीम को जिता पाती हैं तो वो इतिहास रच देंगी। 

Advertisement

दिल्ली-RCB का हेड टू हेड रिकॉर्ड

WPL 2024 के खिताब के लिए भिड़ने वाली दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के एक-दूसरे के खिलाफ रिकॉर्ड की बात करें तो इसमें दिल्ली कैपिटल्स का पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच 2023 से अब तक 4 WPL मैच हुए हैं और सभी दिल्ली कैपिटल्स ने जीते हैं। मौजूदा सीजन में दिल्ली और RCB दो बार आमने-सामने आए और दोनों बार दिल्ली ने बाजी मारी। पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने 25 तो वहीं दूसरे मैच में 1 रन से रोमांचक जीत दर्ज की। 

Advertisement

ये भी पढ़ें- ‘Pak टीम में असुरक्षा का माहौल’, पाकिस्तान के स्टार बॉलर नसीम शाह ने ऐसा क्यों कहा?

Published By:
 DINESH BEDI
पब्लिश्ड