अपडेटेड 7 September 2024 at 16:27 IST
'वो कोयला ही है लेकिन...', अर्जुन तेंदुलकर के फ्यूचर पर युवराज के पिता योगराज सिंह ये क्या बोल गए?
योगराज सिंह ने सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के क्रिकेट करियर के बारे में बात करते हुए उनकी तुलना कोयले से कर दी। अब योगराज का ये बयान काफी वायरल हो रहा
- खेल समाचार
- 3 min read

Yuvraj Singh Father Yograj Singh on Arjun Tendulkar: टीम इंडिया (Team India) के स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह अपने विवादित बयानों के कारण हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ( MS Dhoni ) और भारत को पहला विश्व कप जीताने वाले कप्तान कपिल देव (Kapil Dev) के ऊपर अपनी भड़ास निकाली थी। धोनी और युवराज सिंह ने एक लंबे समय तक टीम इंडिया के लिए साथ में खेला है।
वहीं अब योगराज सिंह ने क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ( Sachin Tendulkar ) के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) के बारे में सवाल किया गया। इस पर योगराज सिंह ने जो जवाब दिया वो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि योगराज सिंह ने ही अपने बेटे युवराज सिंह को ट्रेनिंग दी थी। योगराज सिंह ने सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को भी ट्रेनिंग दी है।
अर्जुन तेंदुलकर पर क्या बोले योगराज सिंह?
युवराज सिंह के पिता से जब अर्जुन तेंदुलकर के बारे में सवाल किया गया कि, 'अर्जुन तेंदुलकर आपके पास ट्रेनिंग के लिए आए थे। आप उनका भविष्य कैसे देखते हैं? इस सवाल के जवाब में योगराज सिंह कहते हैं, ''क्या आपने कोयले की खान में हीरा देखा है? वो कोयला ही है..निकालो पत्थर ही है, किसी तराशगिर के हाथ में डालो तो चमक के दुनिया को कोहिनूर बन जाता है। यह अनमोल है, लेकिन अगर वही हीरा किसी ऐसे व्यक्ति के हाथ में पहुंच जाता है जो इसका मूल्य नहीं जानता, तो वो इसे नष्ट कर देता है।'' युवराज सिंह ने कई बार अपने पिता की तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि किसी को निखारने में उनसे बेहतर कोई नहीं है।
योगराज सिंह ने की भारत रत्न की मांग
योगराज सिंह का सोशल मीडिया पर कुछ दिनों पहले एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था जिसमें वे अपने बेटे को भारत रत्न देने की मांग कर रहे थे क्योंकि युवराज सिंह ने कैंसर से जूझते हुए टीम इंडिया के लिए 2011 वर्ल्ड कप खेला था और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका दिलाई। वर्ल्ड कप 2011 में युवराज सिंह को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड दिया गया था।
Advertisement
योगराज सिंह ने धोनी पर गुस्सा निकालते हुए कहा कि वे धोनी को कभी माफ नहीं कर सकेंगे क्योंकि धोनी ने युवराज सिंह का करियर कत्म कर दिया। युवराज अभी 4-5 साल और खेल सकता था लेकिन धोनी ने उन्हें मौका नहीं दिया। आपको बता दें कि धोनी और युवराज सिंह टीम इंडिया के लिए 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में भी साथ खेले थे।
ये भी पढ़ें- जायसवाल का फोकस रेड बॉल क्रिकेट पर, बांग्लादेश के खिलाफ प्रदर्शन में कंसिस्टेंसी पर नजरें | Republic Bharat
Advertisement
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 7 September 2024 at 16:27 IST