IND vs ENG T20: गावस्कर के बयान के बाद क्या वैभव सूर्यवंशी करेंगे डेब्यू? इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच के लिए ये हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
IND vs ENG T20: आयरलैंड के खिलाफ 2-0 से हार के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर और टीम मैनेजमेंट पर जरूर दबाव होगा, क्योंकि अगली सीरीज इंग्लैंड के खिलाफ है। इस बीच चर्चा है कि भारत की प्लेइंग 11 में बदलाव देखने को मिल सकता है। वैभव भी डेब्यू कर सकते हैं।
- खेल समाचार
- 2 min read

IND vs ENG T20: बुधवार, 1 जुलाई से भारत बनाम इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज होने वाला है। इससे पहले आयरलैंड के खिलाफ 2-0 से हार के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर और टीम मैनेजमेंट पर जरूर दवाब होगा कि भारत की परफेक्ट प्लेइंग 11 क्या होनी चाहिए।
गौरतलब है कि आयरलैंड सीरीज से पहले फैंस इस उम्मीद में बैठे थे कि 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी डेब्यू कर सकते हैं, लेकिन उन्हें दोनों ही मुकाबले में जगह नहीं मिली। इसके बाद दुनिया के कई क्रिकेट दिग्गजों ने हैरानी जताई कि वैभव को मौका मिलना चाहिए। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने भी वैभव के डेब्यू न होने पर नाराजगी जताई थी। ऐसे में अब कयास लगाया जा रहा है कि इंग्लैंड के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 में बदलाव हो सकता है।
खराब फॉर्म से जूझ रहे संजू सैमसन
आयरलैंड के खिलाफ संजु सैमसन एकदम फ्लॉप रहे। संजु ने सीरीज के दो मैचों में सिर्फ 5 रन ही बना सके थे, जबकि एक बार शून्य पर भी आउट हुए थे। वहीं, ईशान किशन भी इस सीरीज में उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए। ऐसे में देखा जाए तो दोनों की जगह सुरक्षित नहीं है।
क्या वैभव का होगा डेब्यू?
इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में एक बार फिर से फैंस की नजरें अभिषेक शर्मा पर होगी। आयरलैंड के खिलाफ उन्होंने शानदार 19 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली थी। वहीं, वैभव के डेब्यू को लेकर कुछ दिन पहले ही टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने था कि अभिषेक या संजु में से किसी एक को ड्रॉप करके मौका देना चाहिए। ऐसे में अब देखना है कि इंग्लैंड के खिलाफ वैभव को मौका मिलता है या नहीं।
Advertisement
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह।
पूरा शेड्यूल, वेन्यू और IST के अनुसार समय
1 जुलाई, पहला T20, रिवरसाइड ग्राउंड, चेस्टर-ले-स्ट्रीट रात 10:00 बजे
4 जुलाई, दूसरा T20, ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर शाम 07:00 बजे
7 जुलाई, तीसरा T20, ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम रात 10:00 बजे
9 जुलाई, चौथा T20, काउंटी ग्राउंड, ब्रिस्टल रात 10:00 बजे
11 जुलाई, पांचवां T20, द रोज बाउल, साउथेम्प्टन शाम 07:00 बजे