अपडेटेड 25 December 2023 at 14:40 IST
12 सालों से वर्ल्ड कप ट्रॉफी के लिए क्यों तरस रही टीम इंडिया? गंभीर ने बताई बड़ी वजह
भारत ने पिछली बार वर्ल्ड कप, 2011 में धोनी की कप्तानी में जीता था। 12 साल से टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप नही जीता क्या है इसके पीछे की वजह, गंभीर ने किया खुलासा।
- खेल समाचार
- 2 min read

World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला भारत 6 विकेट से हार गया था। वर्ल्ड कप की हार का दर्द किसी भी क्रिकेट फैंस के दिल से नही गया है। टीम इंडिया ने पिछले 10 साल से किसी भी आईसीसी ट्रॉफी पर कब्जा नही जमाया है। भारतीय टीम ने पिछली बार वर्ल्ड कप की ट्रॉफी 2011 में एमएस धोनी की कप्तानी में जीता थी। 12 साल से टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप नही जीत पा रही है क्या है इसके पीछे की वजह, टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी गौतम गंभीर ने इसके पीछे का खुलासा किया है।
खबर से जुड़ी तीन अहम बातें...
- वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 6 विकेट से हराया
- पिछले 12 साल से टीम इंडिया ने नही जीता वर्ल्ड कप का खिताब
- गौतम गंभीर ने किया इसके पीछे की वजह का खुलासा
गौतम गंभीर ने न्यूज एजेंसी ANI के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान कहा कि,
'भारत में लोग आंकड़ों को पसंद करते हैं। जब तक यह दूर नहीं होगा तब तक खेल नहीं बदलेगा। उन्होंने कहा, 'एक देश के रूप में हम लोग आंकड़ों को लेकर पागल हैं। जब तक आप आंकड़ों की लत को खत्म नहीं करेंगे तब तक आपको वह रिजल्ट नहीं मिलेंगे। 12 साल हो गए हैं भारत को वर्ल्ड कप जीते हुए। उसका कारण सिर्फ यह है कि बदकिस्मती या किस्मत से यह बहुत कड़वा सच है हमारा मीडिया, हमारे ब्रॉडकास्टर और सोशल मीडिया। इसमें सबसे बड़ा रोल है ब्रॉडकास्टर का। ब्रॉडकास्टर कुछ निश्चित लोगों की पीआर मशीनरी बन गई। तब आपको जरूरी नतीजे नहीं मिलेंगे।'
गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) पहले भी टीम इंडिया (Team India) को लेकर कई बयान दे चुके हैं। इस बार उन्होंने ब्रॉडकास्टर पर निशाना साधा है। उन्होंने ब्रॉडकास्टर पर आरोप लगाया है। उन्होंने ब्रॉडकास्टर को हर खिलाड़ी के प्रति निष्पक्ष रहने की सलाह दी है। सभी को जवाब देना होगा कि भारत विश्व कप क्यों नहीं जीता। इसमें मीडिया, ब्रॉडकास्टर, सोशल मीडिया, मेरे जैसे विशेषज्ञ और यहां तक कि दर्शक भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि जिस दिन हमें टीम पसंद आने लगेगी, हम जल्द ही वर्ल्ड कप जीत जाएंगे।
यह भी पढ़ें- Year Ender: रोहित से लेकर रिंकू तक, साल 2023 में इन 5 बल्लेबाजों ने बल्ले से मचाई तबाही
Advertisement
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 25 December 2023 at 14:31 IST