अपडेटेड 19 June 2024 at 12:59 IST
विलियमसन ने इस वजह से ठुकराया सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट, अब NZ के लिए खेलेंगे या नहीं? जानें नियम
New Zealand के स्टार खिलाड़ी Kane Williamson ने कप्तानी छोड़ने और सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट ठुकराने का फैसला कर फैंस को हैरान कर दिया।
- खेल समाचार
- 2 min read

Kane Williamson Declined Central Contract: जब भी न्यूजीलैंड के महान बल्लेबाजों की बात होगी, उस लिस्ट में केन विलियसमन का नाम जरूर शुमार होगा। टी20 वर्ल्ड कप 2024 से बाहर होने के बाद विलियसमन ने बड़ा फैसला लिया है। स्टार कीवी खिलाड़ी ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ने का निर्णय लिया। इसके साथ ही उन्होंने अपने क्रिकेट बोर्ड के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट कॉ भी ठुकरा दिया है।
केन विलियसमन की फैन फॉलोइंग दुनियाभर में है। उनकी शानदार बल्लेबाजी और शांत व्यवहार के सभी कायल हैं। ऐसे में फैंस के मन में बड़ा सवाल ये है कि क्या विलियसमन अब न्यूजीलैंड की तरफ से अंतरराष्ट्रीय मैच का हिस्सा नहीं होंगे? आइए विस्तार से बताते हैं।
विलियसमन ने क्यों ठुकराया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट?
सबसे पहले तो ये जानना जरूरी है कि आखिर केन विलियसमन ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट को ठुकराने का फैसला क्यों किया? अगर आप सोच रहे हैं कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 में न्यूजीलैंड की शर्मनाक प्रदर्शन की वजह से विलियसमन ने ये फैसला लिया है तो आप गलत हैं। इसके पीछे का असली कारण कुछ और है।
दरअसल, पिछले कुछ सालों में न्यूजीलैंड के कई खिलाड़ियों ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट ठुकराने का फैसला किया है। इस लिस्ट में ट्रेंट बोल्ट और लॉकी फर्ग्यूसन भी शामिल हैं। बता दें कि न्यूजीलैंड में क्रिकेट से ज्यादा रग्बी खेल को पसंद किया जाता है। इस देश में क्रिकेट की लोकप्रियता भारत और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों के मुकाबले बहुत कम है। वहीं साल में 2-3 महीने ही न्यूजीलैंड की टीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलती है।
Advertisement
यही कारण है कि 33 साल के केन विलियसमन ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से खुद को बाहर करने का फैसला किया है। ऐसा कर वो ऑफ सीजन में किसी दूसरे देश में जाकर टी20 लीग खेल सकेंगे।
न्यूजीलैंड के लिए अब खेलेंगे विलियसमन?
Advertisement
फैंस के मन में ये भी सवाल है कि कप्तानी और सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट छोड़ने के बाद केन विलियसमन इंटरनेशनल मैचों में खेलेंगे या नहीं। बता दें कि न्यूजीलैंड केवल उन खिलाड़ियों को चुनता है जो केंद्रीय अनुबंधित हैं, लेकिन विलियमसन एक अपवाद होंगे जो बिना सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट मिले भी आगे न्यूजीलैंड की तरफ से खेल सकेंगे। इसका मतलब है कि न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड विलियसमन को इस मामले में स्पेशल ट्रीटमेंट दे रही है।
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 19 June 2024 at 12:59 IST