अपडेटेड 6 January 2026 at 23:33 IST

कौन हैं विष्णु विनोद? संजू सैमसन के आउट होते ही थामा बल्ला और गेंदबाजों की जमकर की धुनाई, 14 ताबड़तोड़ छक्के के साथ जड़ा शतक

Vishnu Vinod: विजय हजारे ट्रॉफी में विष्णु विनोद ने पुडुचेरी के खिलाफ सिर्फ 84 गेंदों पर नाबाद 162 रनों की तूफानी पारी खेलकर तहलका मचा दिया है। विष्णु विनोद आईपीएल में पंजाब किंग्स के साथ जुड़े हुए हैं।

Follow : Google News Icon  
who is vishnu vinod smashed 162 runs in just 84 balls in vijay hazare trophy
विष्णु विनोद, गेंदबाजों की जमकर की धुनाई, 14 ताबड़तोड़ छक्के के साथ जड़ा शतक | Image: social media

Vishnu Vinod:  विजय हजारे ट्रॉफी में केरल के विकेटकीपर बैटर विष्णु विनोद ने पुडुचेरी के खिलाफ सिर्फ 84 गेंदों पर नाबाद 162 रनों की तूफानी पारी खेली। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम के 'ए' ग्राउंड पर खेले गए इस मैच को पुडुचेरी के गेंदबाज शायद कभी नहीं भूल पाएंगे। 
विष्णु विनोद ने अपनी 162 रनों की तूफानी पारी में 13 चौके और 14 लंबे-लंबे छक्के लगाए। विष्णु विनोद विजय हजारे ट्रॉफी के इतिहास में सबसे तेज 100 छक्के पूरे करने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। उन्होंने 192 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। आपको बता दें कि केरल से ही संजू सैमसन खेल रहे हैं।

कौन हैं विष्णु विनोद?

विष्णु विनोद एक भारतीय क्रिकेटर हैं जो केरल के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। वह दाएं हाथ के विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं। विष्णु विनोद, आईपीएल टीम पंजाब किंग्स के साथ भी जुड़े हुए हैं। विनोद मुंबई इंडियंस और RCB के लिए भी खेल चुके हैं। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और रणजी ट्रॉफी में शानदार किया था।

84 गेंदों पर नाबाद 162 रन बनाए

विजय हजारे ट्रॉफी के केरल बनाम पुडुचेरी मुकाबले में विष्णु विनोद ने महज 84 गेंदों पर नाबाद 162 रनों की तूफानी पारी खेली।  उन्होंने अपनी पारी में 13 चौके और 14 लंबे-लंबे छक्के लगाए। विष्णु विनोद के दम पर केरल के इस मैच को आसानी से 8 विकेट से जीत लिया। आपको बता दें इस मैच में केरल की तरफ से खेल रहे संजू सैमसन महज 11 रन पर आउट हो गए।

विष्णु विनोद ने छक्कों का 'शतक' लगाया

विष्णु विनोद ने अपनी पारी में 13 चौके और 14 गगनचुंबी छक्के लगाए। 14 छक्कों की मदद से विनोद ने विजय हजारे ट्रॉफी (VHT) के इतिहास में अपने 100 छक्के भी पूरे कर लिए। VHT में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले विष्णु विनोद दूसरे बल्लेबाज बने हैं। वो 53 पारी में 106 सिक्स लगा चुके हैं। 

Advertisement

ये भी पढ़ें: 9.2 करोड़ वाले मुस्तफिजुर रहमान के खेलने पर BCCI ने लगाई रोक, तो KKR में उसकी जगह कौन गेंदबाज खेलेगा? आकाश चोपड़ा ने बताए नाम
 

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 6 January 2026 at 22:54 IST