Ashok Sharma: टीम इंडिया में 150 KPH बॉलर का डेब्यू: बेहद इमोशनल है खूंखार गेंदबाज अशोक शर्मा की कहानी

Who is Ashok Sharma: टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मैच में तेज गेंदबाज अशोक शर्मा को मौका दिया है। सिर्फ 24 साल की उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले अशोक 150 KPH की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं।

Who is Ashok Sharma debut ZIM vs IND T20
कौन हैं अशोक शर्मा? 150 की स्पीड से फेंकते हैं गेंद, टीम इंडिया में डेब्यू | Image: BCCI

Who is Ashok Sharma: गुरुवार, 23 जुलाई को टीम इंडिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला हरारे के स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेला जा रहा है। इस युवा टीम में कई नए चेहरे को शामिल किया गया है।

टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मैच में अशोक शर्मा को मौका दिया है, जिन्हें महज 24 साल के उम्र में अपना अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया है। अशोक शर्मा को खतरनाक रफ्तार के लिए जाना जाता हैं। हालांकि, टीम इंडिया में पहुंचने की उनकी कहानी बहुत ही इमोशनल हैं।

कौन हैं अशोक शर्मा?

अशोक शर्मा मूलरूप से राजस्थान से आते हैं। अशोक जयपुर के पास स्थित रामपुरा क्षेत्र के निवासी हैं। बताया जाता है कि उनके पिता एक साधारण किसान हैं। हालांकि, उनके बड़े भी क्रिकेट खेले हैं। बताया जाता है कि घर में इतना आमदनी नहीं थी कि दोनों बेटे को क्रिकेट खेला सकें, इसलिए वो सिर्फ एक बेटे का सपना पूरा कर सकते थे। इसके बाद अशोक के बड़े भी को अपना सपना तोड़ना पड़ा और फिर अशोक ने अपनी खेल जारी रखी।

डोमेस्टिक क्रिकेट ने अशोक का शानदार प्रदर्शन

अशोक की मेहनत आगे रंग लाई और उन्होंने डोमेस्टिक क्रिकेट में अपनी गेंदबाजी से जमकर कहर ढाया। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे। उन्होंने 10 मैचों में कुल 22 विकेट चटकाए थे। इसके अलावा, विजय हजारे ट्रॉफी में  7 मैचों में 13 विकेट लेकर कहर बरपाया था।

Advertisement

आईपीएल में गुजरात टाइटंस से खेलते हैं

डोमेस्टिक क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद अशोक शर्मा IPL 2026 के ऑक्शन में गुजरात टाइटंस ने उन्हें खरीदा। नीलामी में गुजरात टाइटंस ने 90 लाख रुपये में खरीदा था। पहले ही सीजन में अपनी गेंद से कहर ढाते हुए उन्होंने 6 मैच में 6 विकेट लिए थे और उसी दौरान उन्होंने 154.2 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से गेंद फेंककर सनसनी मचा दी थी।

ये भी पढ़ें: ICC ने विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप 2027 के फाइनल वेन्यू और तारीख का किया ऐलान, जानें कब और कहां खेला जाएगा खिताबी मुकाबला
 

Advertisement
Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड