अपडेटेड 13 September 2024 at 18:57 IST
रितिका से दूर रहना... जब युवराज ने दी थी रोहित को धमकी, पहले बने प्यार के दुश्मन फिर कराई दोस्ती
टीम इंडिया के पूर्व स्टार ऑलारउंडर युवराज सिंह ने एक बार रोहित शर्मा को धमकी दे डाली थी। इसके पीछे वजह थी रोहित की वाइफ और युवराज की मुंहबोली बहन रितिका सजदेह।
- खेल समाचार
- 2 min read

Yuvraj Singh Threat Rohit Sharma : टीम इंडिया (Team India) में खिलाड़ियों के बीच अक्सर अच्छा ही बॉन्ड देखने को मिलता है। लेकिन ऐसे में आपको पता चले कि टीम इंडिया के एक खिलाड़ी ने दूसरे खिलाड़ी को धमकी दी थी तो आपका रिएक्शन क्या होगा? दरअसल, टीम इंडिया के पूर्व स्टार ऑलारउंडर युवराज सिंह ने एक बार रोहित शर्मा को धमकी दे डाली थी। आपको भी विश्वास नहीं हो रहा होगा पर ये बात सच है कि युवराज सिंह ने रोहित शर्मा को धमकी दी थी।
युवराज के रोहित शर्मा को धमकाने के पीछे आखिर क्या वजह थी? आप सभी के मन में ये सवाल आ रहा होगा। वजह थी रोहित शर्मा की वाइफ रितिका सजदेह। जो उस वक्त रोहित शर्मा की वाइफ नहीं थी। दरअसल युवी रितिका को शादी से पहले से जानते थे और युवराज सिंह और रितिका के बीच भाई-बहन सा रिश्ता है।
ब्रेकफास्ट विद चैंपियन शो पर रोहित शर्मा ने कहा था कि एक बार मैं एक शूट में पहुंचा था। वहां युवराज सिंह और इरफान पठान भी थे। मैं युवी से मिलने गया। मैंने उन्हें हेलो बोला, उस समय वहां पर रितिका भी बैठी हुई थी। युवी ने मुझे देखते ही बोल दिया कि ये मेरी बहन है, इसकी तरफ देखना भी मत और दूर रहना। फिर मैंने उनसे कहा कि तो क्या युवी पा, मैं तो आपसे मिलने आया हूं।’
रितिका स्पोर्ट्स मैनेजमेंट इवेंट कंपनी चलाती हैं, जिसके चलते ही उनकी और युवराज सिंह की मुलाकात हुई थी। यूवी रितिका के क्लाइंट थे और काम के सिलसिले में इनकी मुलाकातें होती रहती थीं। अच्छी बातचीत के बाद युवराज रितिका को बहन मानने लगे और रोहित की वाइफ से राखी भी बंधवाने लगे।
Advertisement
रोहित ने कहा था, "मैं शूटिंग के बीच में नीचे गया तो रितिका वहां थी तो उसने प्यार से आकर बोला कि कोई हेल्प चाहिए हो तो बताना। यह हमारी पहली मुलाकात और बातचीत वहीं हुई थी। इसके बाद हम फ्रेंड बन गए। इसके बाद वो मेरी मैनेजर बनी। हमने कुछ शूट साथ किए। इसके बाद तो हमाराा कभी खत्म न होने वाला रिश्ता बन गया। हमारी 2015 में शादी हो गई।
Advertisement
रोहित शर्मा ने रितिका को मुंबई के बोरीवली स्पोर्ट्स क्लब में प्रपोज किया था। इसके बाद दोनों ने 13 दिसंबर, 2015 में शादी कर ली और हमेशा-हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए।
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 13 September 2024 at 18:57 IST