अपडेटेड 16 June 2023 at 15:50 IST

श्रीलंका का ये स्पिनर बना भारत के लिए मुसीबत, पाकिस्तान में जब आखिरी बार हुआ एशिया कप तो क्या हुआ था?

एशिया कप 2023 का आयोजन 31 अगस्त से लेकर 17 सितंबर तक किया जाएगा। इसके साथ ही ये मेगा इवेंट 15 सालों के लंबे इंतजार के बाद पाकिस्तान की धरती पर खेला जाएगा। 

Follow : Google News Icon  
PC: Asia Cup 2008
PC: Asia Cup 2008 | Image: self

Asia Cup: साल 2023 की मच अवेटेड सीरीज एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आई है। ACC ने टूर्नामेंट की तारीखों की घोषणा कर दी है। एशिया कप 2023 का आयोजन 31 अगस्त से लेकर 17 सितंबर तक किया जाएगा। इसके साथ ही ये मेगा इवेंट 15 सालों के लंबे इंतजार के बाद पाकिस्तान की धरती पर खेला जाएगा। 

एशिया कप 2023 में 4 मुकाबले पाकिस्तान में खेले जाएंगे जबकि बाकी 9 मैच श्रीलंका में होंगे। बता दें कि आखिरी बार 15 साल पहल यानि 2008 में पाक में जब एशिया कप खेला गया था तो एमएस धोनी टीम इंडिया के कप्तान थे और भारत ने फाइनल तक का सफर तय किया था। 

मेंडिस के सामने टीम इंडिया ने किया था सरेंडर 

एशिया कप 2008 में मेजबान टीम पाकिस्तान फाइनल तक का सफर तय नहीं कर सकी थी। खिताबी भिड़ंत के लिए भारत और श्रीलंका का सामना हुआ था। उस समय श्रीलंका के युवा स्पिनर अजंता मेंडिस टीम इंडिया के लिए बड़ी मुसीबत साबित हुए थे और फाइनल मैच में धोनी की टीम ने उनके आगे सरेंडर कर दिया था। 

भारत-श्रीलंका के बीच हुआ था फाइनल 

श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 273 रनों का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद मेंडिस ने अपना कहर बरपाया और 13 रन देकर 6 विकेट लिए। पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने 36 गेंदों पर 60 रनों की पारी खेली लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। पूरी भारतीय टीम सिर्फ 173 रनों पर ढेर हो गई। 

Advertisement

बता दें कि एशिया कप 2023 का आयोजन 3 फेज में होगा। पहले सभी टीमें ग्रुप स्टेज में भिड़ेंगी और इसके बाद 4 टीमों के बीच सुपर-4 मुकाबला खेला जाएगा। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि भारत-पाक के बीच कम से कम 2 और चांस बना तो 3 मुकाबले खेले जाएंगे। 

एशिया कप में भारत-पाक के बीच टक्कर 

रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम सबसे पहले ग्रुप स्टेज में बाबर आजम की सेना से टक्कर लेगी। इसके बाद अगर दोनों टीमें सुपर-4 में क्वालिफाई करती है तो वहां दोनों का सामना होगा। इसके अलावा अगर भारत-पाक की टीम फाइनल में जगह बनाती है तो खिताबी भिड़ंत के लिए दोनों का आमना-सामना देखने को मिल सकता है। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: Asia Cup 2023: तो क्या 3 बार होगी भारत-पाक के बीच टक्कर? समझें टूर्नामेंट का पूरा गणित

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 16 June 2023 at 15:50 IST