T20 World Cup 2026: मुश्किल में वेस्टइंडीज, शुरुआत में ही लगे 5 झटके, वेस्टइंडीज की हार से टीम इंडिया को कितना फायदा?

West Indies vs South Africa: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 राउंड में वेस्टइंडीज बनाम साउथ अफ्रीका के बीच अहम मुकाबला खेला जा रहा है। वेस्टइंडीज मैच हारता है, तो भारत के लिए सेमीफाइनल में जाना आसान हो सकता है।

Follow : Google News Icon  
West Indies vs South Africa Super 8 T20 World Cup 2026 West Indies scorecard
वेस्टइंडीज मुश्किल में, शुरुआत में ही लगे 5 झटके | Image: X/T20WC

West Indies vs South Africa: गुरुवार, 26 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 ग्रुप 1 का सबसे रोमांचक और अहम मुकाबला वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है।

इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी नहीं रही और लगातार झटके लगते रहे। वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज सस्ते में ही आउट हो गए। वहीं, पिछले मैच में तहलका मचाने वाले शिमरोन हेटमायर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ महज 2 रन बनाकर आउट हो गए।

वेस्टइंडीज मुश्किल में

मैच में पहले गेंदबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों ने अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है। दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों में वेस्टइंडीज को लगातार झटके लगे। वेसइंडीज के समाली बल्लेबाज ब्रैंडन किंग और कप्तान शाई होप सस्ते में ही आउट हो गए। वहीं, पिछले मैच में तहलका मचाने वाले शिमरोन हेटमायर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ महज 2 रन बनाकर आउट हो गए। 

वेस्टइंडीज की हार से टीम इंडिया को कितना फायदा?

वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जा रहा अहम मुकाबला को लेकर सबसे बड़ा सवाल है कि इस मैच में किसकी हार से भारत को फायदा हो सकता है। ऐसे में कहा जा रहा है कि वेस्टइंडीज की हार से भारत को फायदा हो सकता है, क्योंकि भारत अगर जिंबाब्वे और वेस्टइंडीज को हरा देता है, तो सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका अधिक हो सकता है। 

Advertisement
Published By :
Sagar Singh
पब्लिश्ड