'बहुत कुछ कह सकता हूं, लेकिन...', पाकिस्तान क्रिकेट में चरम पर राजनीति; इस दिग्गज ने खोली PCB की पोल

पाकिस्तान क्रिकेट में इस समय राजनीति चरम पर है। PCB ने एक दिग्गज को बर्खास्त किया तो उसने पाकिस्तान बोर्ड की पोल खोल दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Pakistan cricket team's selection committee members, shown from left to right, Abdul Razzaq, Mohammad Yousuf, and Wahab Riaz.
पाकिस्तान के इस दिग्गज ने खोली PCB की पोल | Image: AP

क्रिकेट (Cricket) और राजनीति (Politics) का बहुत पुराना नाता रहा है। हमारे देश में कई क्रिकेटर संन्यास के बाद राजनेता बने हैं, लेकिन कभी क्रिकेट (Cricket) में राजनीति देखने को नहीं मिली। मगर पाकिस्तान (Pakistan) एक ऐसा देश है, जहां क्रिकेट में राजनीति साधारण बात है और अब तो पाकिस्तान क्रिकेट (Pakistan Cricket) में राजनीति चरम पर है। 

T20 वर्ल्ड कप में शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल आना तय था और ऐसा ही हुआ। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने दो दिग्गजों को बाहर का रास्ता दिखाया, जिनमें से एक ने अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की पोल खोली है। 

बर्खास्त होने के बाद वहाब रियाज ने उगला सच

दरअसल पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज और चीफ सिलेक्टर रहे वहाज रियाज (Wahab Riaz) ने PCB की पोल खोली है। बता दें कि PCB ने वहाब रियाज (Wahab Riaz) और अब्दुल रज्जाक (Abdul Razzaq) को पाकिस्तान की मेंस नेशनल सिलेक्शन कमेटी से निकाल दिया है। दोनों के खिलाफ ये एक्शन पाकिस्तान के 2024 T20 वर्ल्ड कप में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद हुआ है। 

Advertisement
PCB की प्रेस रिलीज

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी (Mohsin Naqvi) ने पाकिस्तान टीम के प्रदर्शन पर चर्चा के लिए सोमवार को लाहौर में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटरों के साथ बैठक की। इस मीटिंग के बाद PCB की ओर से बयान जारी किया गया, जिसमें वहाब रियाज और अब्दुल रज्जाक की सेवाएं खत्म करने के बारे में कहा गया। PCB ने बयान में कहा- 

अब्दुल रज्जाक और वहाब रियाज को सूचित कर दिया गया है कि अब नेशनल सिलेक्शन कमेटी में उनकी सेवाओं की जरुरत नहीं होगी। अब्दुल रज्जाक पुरुष और महिला चयन समिति के सदस्य थे, जबकि वहाब मेंस सिलेक्शन समिति के सदस्य थे। PCB उचित समय पर सिलेक्शन कमेटी को लेकर अपडेट देगा।

PCB के इस एक्शन के बाद वहाब रियाज तिलमिला गए और रिएक्शन दिया। वहाब ने पहले एक बयान में कहा- 

Advertisement

चयन समिति के सदस्यों पर दबाव डालने को लेकर जिन बयानों की चर्चा हो रही है, मैं उनसे सहमत नहीं हूं। 1 वोट 6 पर कैसे हावी हो सकता है? बैठक के मिनटों में सब कुछ रिकॉर्ड में दर्ज है। 

फिर इसके बाद वहाब ने लंबा-चौड़ा बयान जारी किया। इसमें उन्होंने हालांकि सीधे कुछ नहीं, लेकिन ये जरूर लिखा- 

मैं बहुत कुछ कह सकता हूं, लेकिन मैं ब्लेम गेम के खेल का हिस्सा नहीं बनना चाहता।

वैसे पाकिस्तान क्रिकेट में राजनीति होना कोई हैरानी वाली बात भी नहीं, क्योंकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में हमेशा पॉलिटिशियंस का ही दबदबा रहा है। पहले पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का राज था तो अब पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी (Moshin Naqvi) PCB को चला रहे हैं। 

आपको बता दें कि वहाब रियाज और अब्दुल रज्जाक, दोनों इस वक्त इंग्लैंड में हैं और वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) टूर्नामेंट खेल रहे हैं, लेकिन इधर पाकिस्तान में इन दोनों पर एक्शन हो गया है, हालांकि इससे किसी को हैरानी नहीं होगी, क्योंकि पाकिस्तान क्रिकेट में ये पुराना रिवाज रहा है कि पाकिस्तान के किसी बड़े टूर्नामेंट में खराब प्रदर्शन के बाद सब पर गाज गिरती है। आपक 2023 वनडे वर्ल्ड कप याद होगा। पाकिस्तान खराब प्रदर्शन के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गया था और इसके बाद बाबर आजम को कप्तानी से हटा दिया था। इतना ही नहीं इंजमाम-उल-हक ने भी चीफ सिलेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया था।

ये भी पढ़ें- ऐसा हुआ तो मुंह की खाएगा Pakistan, चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत को लाने की जिद्द ICC भी नहीं मानेगा

Published By:
 DINESH BEDI
पब्लिश्ड