अपडेटेड 8 March 2023 at 11:20 IST

कैसे हुई Viv Richards-Neena Gupta की पहली मुलाकात, क्यों नहीं हुई दोनों की शादी?

कैसे शुरू हुई नीना गुप्ता-विवियन रिचर्ड्स की लव स्टोरी, बेटी मसाबा की दूसरी शादी में शामिल हुए थे विवियन

Follow : Google News Icon  
Credit: Instagram/ masabagupta
Credit: Instagram/ masabagupta | Image: self

क्रिकेट जगत के दिग्गज खिलाड़ी विवियन रिचर्ड्स आज अपना 71वां जन्मदिन मना रहे हैं। वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी विवियन रिचर्ड्स एक गरीब परिवार में जन्मे थे। 18 साल की उम्र में रिचर्ड्स एक रेस्तरां में काम करते थे लेकिन इसके बावजूद उन्होंने वर्ल्ड क्रिकेट पर राज किया। बॉलीवुड अभिनेक्षी नीना गुप्ता को आज की दुनिया में भला कौन नहीं जानता है। वह जितनी अपनी अदाकारी के लिए मशहूर हैं, उससे कहीं ज्यादा चर्चा में वे विवियन रिचर्ड्स के साथ अफेयर की वजह से रहीं। नीना गुप्ता और विवियन रिचर्ड्स के बीच ये अफेयर कब और कैसे शुरू हुआ, आइए हम आपको बताते हैं-

नीना गुप्ता ने अपनी ऑटोबायोग्राफी में 'सच कहूं तो' में विवियन रिचर्ड्स के साथ अपने रिश्तों की शुरुआत के बारे में बताया। विवियन रिचर्ड्स जिस समय वेस्टइंडीज टीम के कप्तान थे करते थे उस दौरान टीम काफी मजबूत थी। टीम भारत दौरे पर आई हुई थी। वहीं नीना गुप्ता को भी क्रिकेट से बहुत लगाव था और वे क्रिकेट मैच लाइव देखने भी जाया करती थीं। नागपुर में हुए इस मैच में भारत 2 रन से हार गया था। वेस्टइंडीज के सारे खिलाड़ी जश्न मना रहे थे। लेकिन जब नीना का ध्यान कप्तान विवियन रिचर्ड्स की तरफ गया तो उनका हाव-भाव नीना को इंप्रेस कर गया। वे टीम के साथ ज्यादा एंजॉय नहीं कर रहे थे और उनकी आंखों में आंसू थे। देख कर ऐसा लग रहा था कि वे मैच को लेकर सजग थे और इस बात से भी वाकिफ थे कि वे हारते-हारते बचे हैं। विवियन की यही बात सबसे पहले नीना को अच्छी लगी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Masaba (@masabagupta)

मैच के एक दिन बाद जयपुर की रानी ने एक खास डिनर पार्टी रखी। इसमें उन्होंने पूरी वेस्टइंडीज टीम को बुलाया था जिसमें विवियन रिचर्ड्स भी शामिल हुए थे। इसके अलावा उस समय विनोद खन्ना की फिल्म बंटवारा की शूटिंग चल रही थी। रानी ने फिल्म की कास्ट को भी आमंत्रित किया था। नीना गुप्ता भी इस दौरान वहां पर थीं। यहीं पर पहली बार दोनों की मुलाकात हुई। नीना ने विवियन की स्टाइल की तारीफ की और कहा कि वे उनसे काफी इंप्रेस हुई हैं। दोनों ने बाद में मिलते रहने का भी वादा किया।

ये पढ़ें- WPL 2023: International Women's Day के दिन BCCI ने दिया फैंस को अनोखा तोहफा

Advertisement

पेंगुइन प्रकाशन से आयी इस आत्मकथा में नीना गुप्ता ने अपने बारे में बताया कि जब वह रिचर्ड्स के प्यार में पड़ीं, उससे पहले उनके पार्टनर ने ऐन मौके पर तयशुदा शादी से इनकार कर दिया था, इसकी क्या वजह उन्हें आज तक नहीं मालूम है। दिक्कत ये थी कि विवियन की पहले से शादी हो रखी थी और उनके बच्चे भी थे। वे नीना के साथ दूसरी शादी नहीं कर सकते थे। उनकी पर्सनल लाइफ पहले से ठीक नहीं चल रहा था। सीरीज खत्म हुई और विवियन वापिस लौट गए। लेकिन उस समय तक देर हो चुकी थी, नीना उस समय प्रेग्नेंट थीं और विवियन जा चुके थे। नीना ने कॉल पर विवियन से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर बात की। वे ये बच्चा गिराने के लिए भी तैयार थीं, लेकिन विवियन ने ही उन्हें बच्चे को जन्म देने को कहा। जिसके बाद से मसाबा ने जन्म लिया। नीना-विवियन मसाबा की वजह से कुछ मौकों पर दोनों साथ आए। हाल ही में मसाबा की शादी के मौके पर विवियन रिचर्ड्स भारत आए और शादी अटेंड की।

ये पढ़ें- WPL 2023: भारतीय खिलाड़ी संग विदेशी प्लेयर्स पर चढ़ा होली का रंग, गुलाल उड़ाकर कुछ यूं मनाया त्योहार

Advertisement

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 8 March 2023 at 11:20 IST