अपडेटेड 21 November 2024 at 22:45 IST

सहवाग के बेटे आर्यवीर ने क्रिकेट की दुनिया में मचाई खलबली, 17 साल की उम्र में किया बड़ा धमाका

भारत के विस्फोटक बल्लेबाज रहे वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने क्रिकेट की दुनिया में खलबली मचा डाली है। आर्यवीर ने 17 साल की उम्र में बड़ा धमाका किया है।

Follow : Google News Icon  
virender sehwag son aryavir double hundred in cooch behar trophy
सहवाग के बेटे ने मचाया गदर | Image: X/PTI

Virender Sehwag Son Double Hundred: कहते हैं बेटा बाप जैसा होता है। बाप के गुण बेटे में आना स्वभाविक है और जब बेटा बाप से भी ज्यादा नाम कमाए तो फिर बात ही क्या है। इसी राह पर चल रहे हैं भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के बेटे। 

भारत के महान बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने अपने दमदार खेल के साथ क्रिकेट की दुनिया में खलबली मचा डाली है। आर्यवीर ने गुरुवार को शिलांग में मेघालय के खिलाफ अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी में दोहरा शतक जड़ा है। आर्यवीर ने दिल्ली के लिए 229 गेंदों पर नाबाद 200 रन की पारी खेली है।

अर्णव बुग्गा के साथ पारी का आगाज करने उतरे आर्यवीर ने अपनी इस विशेष पारी के दौरान 34 चौके और दो छक्के जमाए। बुग्गा ने 108 गेंद में 114 रन की पारी खेली। मेघालय के 260 रन के जवाब में दिल्ली ने दूसरे दिन स्टंप तक 81 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 468 रन बना लिए।

आर्यवीर दिन का खेल समाप्त होने तक धन्य नकरा के साथ बल्लेबाजी कर रहे थे। धन्य 98 रन बनाकर खेल रहे हैं। कूच बिहार ट्रॉफी अंडर-19 आयु वर्ग के लिए भारत की प्रमुख बहु-दिवसीय घरेलू प्रतियोगिता है।

Advertisement

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान में जहां लादेन जैसे खतरनाक आतंकी ने बनाया अड्डा, PCB वहां ले गया चैंपियंस ट्रॉफी; बवाल तय

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 21 November 2024 at 22:45 IST