अपडेटेड 17 July 2025 at 14:54 IST

विराट कोहली के इस VIDEO के कारण एम चिन्नास्वामी में मची भगदड़? कर्नाटक सरकार की रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासा

Bengaluru Stampede Report: बेंगलुरु भगदड़ मामले से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आई है। कर्नाटक सरकार ने बेंगलुरू भगदड़ के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी आरसीबी को जिम्मेदार ठहराया है, जिसमें 11 लोगों की जान चली गई थी।

Follow : Google News Icon  
virat kohli video rcb post reason of bengaluru m chinnaswamy stadium stampede Karnataka govt report to high court
विराट कोहली की इस VIDEO के कारण एम चिन्नास्वामी में मची भगदड़? कर्नाटक सरकार की रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासा | Image: Screengrab/ANI/AP

Bengaluru Stampede Report: कौन भूल सकता है 4 जून 2025 की वो मनहूस तारीख, जब बेंगलुरु के एम चिन्ननास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मचने से 11 लोगों की जान चली गई थी और कई लोग घायल हो गए थे। आईपीएल में पहली बार चैंपियन बनने के बाद RCB अपने घर पर जश्न मनाने पहुंची थी, लेकिन किसे पता था कि इस जश्न के कारण पूरे देश में मातम पसर जाएगा।

बेंगलुरु भगदड़ मामले से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आई है। कर्नाटक सरकार ने बेंगलुरू भगदड़ के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी आरसीबी को जिम्मेदार ठहराया है, जिसमें 11 लोगों की जान चली गई थी। उच्च न्यायालय को सौंपी गई स्थिति रिपोर्ट में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार ने कहा कि आईपीएल फ्रेंचाइजी ने "एकतरफा" सोशल मीडिया पर संदेश पोस्ट कर क्रिकेट प्रशंसकों से अपनी पहली आईपीएल जीत के जश्न में शामिल होने का आह्वान किया था।

भगदड़ के लिए विराट कोहली जिम्मेदार?

हाई कोर्ट को सौंपी गई रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि आरसीबी ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में प्रवेश निःशुल्क घोषित कर दिया था, जिसके परिणामस्वरूप मैदान के गेट के बाहर भीड़ बेकाबू हो गई। हैरान करने वाली बात ये है कि इस रिपोर्ट में स्टार खिलाड़ी विराट कोहली का भी जिक्र किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार RCB ने फैंस को अपने उत्सव में शामिल करने के लिए भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली का एक वीडियो भी पोस्ट किया था।

कर्नाटक सरकार ने भगदड़ पर अपनी रिपोर्ट में कहा, ''04.06.2025 को, RCB ने एकतरफा और बेंगलुरु सिटी पुलिस से परामर्श/अनुमति के बिना, सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम, फेसबुक, "X") पर आधिकारिक RCB हैंडल पर सुबह 7:01 बजे एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें बताया गया कि लोगों के लिए नि:शुल्क प्रवेश है और जनता को विजय परेड में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है, जो विधान सौधा से शुरू होगी और चिन्नास्वामी स्टेडियम में समाप्त होगी। RCB द्वारा सोशल मीडिया पर सुबह 8:00 बजे एक दूसरी पोस्ट इस जानकारी को दोहराते हुए की गई। इसके बाद, 04.06.2025 को सुबह 8:55 बजे, RCB ने RCB के आधिकारिक हैंडल @rcbtweets X पर विराट कोहली का एक वीडियो क्लिप साझा किया, जिसमें उन्होंने कहा कि टीम का इरादा बेंगलुरु शहर के लोगों और RCB प्रशंसकों के साथ 04.06.2025 को बेंगलुरु में इस जीत का जश्न मनाने का 04.06.2024 को, विधान सौध से चिन्नास्वामी स्टेडियम तक शाम 5:00 बजे से 6:00 बजे तक विजय परेड आयोजित करने की घोषणा करते हुए कहा कि इस विजय परेड के बाद चिन्नास्वामी स्टेडियम में समारोह आयोजित किए जाएंगे।

Advertisement

कर्नाटक सरकार ने आगे कहा कि मुफ्त पास वितरण की जानकारी आरसीबी द्वारा अधिकारियों को नहीं दी गई थी। इस बीच, कर्नाटक के मंत्री दिनेश गुंडू राव ने आज कहा कि सरकार आरोप-प्रत्यारोप का खेल नहीं खेल रही है। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें: बुमराह खेले तो भारत हार जाता है... दिग्गज ने स्टार खिलाड़ी को सरेआम कहा 'पनौती', क्रिकेट जगत में खलबली

Advertisement

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 17 July 2025 at 14:37 IST