विराट कोहली ने शिखर धवन से कहा, आपकी खेल भावना और विशिष्ट मुस्कान की कमी खलेगी

भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने लंबे समय तक अपने साथी रहे शिखर धवन को भारत के सबसे भरोसेमंद सलामी बल्लेबाजों में से एक करार दिया।

Virat Kohli and Shikhar Dhawan
Virat Kohli and Shikhar Dhawan | Image: PTI

भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने लंबे समय तक अपने साथी रहे शिखर धवन को भारत के सबसे भरोसेमंद सलामी बल्लेबाजों में से एक करार दिया और कहा कि उनके उत्साह, खेल भावना और विशिष्ट मुस्कान की कमी खलेगी लेकिन उनकी विरासत हमेशा बनी रहेगी। शीर्ष क्रम के प्रमुख बल्लेबाज धवन ने शनिवार को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की।

कोहली ने एक्स पर लिखा,‘‘शिखर, आपके पदार्पण पर साहसिक प्रदर्शन से लेकर भारत के सबसे भरोसेमंद सलामी बल्लेबाजों में से एक बनने तक, आपने हमें अनगिनत यादें दी हैं। खेल के प्रति आपके जुनून, आपकी खेल भावना और आपकी ट्रेडमार्क मुस्कान की कमी खलेगी लेकिन आपकी विरासत हमेशा बनी रहेगी।’’

पूर्व भारतीय कप्तान ने कई यादें देने के लिए ‘गब्बर’ के नाम से मशहूर धवन का आभार व्यक्त किया और इस 38 वर्षीय खिलाड़ी को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा,‘‘ ढेर सारी यादें देने, अविस्मरणीय प्रदर्शन करने और हमेशा जीजान से खेलने के लिए आपका आभार। गब्बर आपको मैदान के बाहर की अगली पारी के लिए शुभकामनाएं।’’

धवन ने कोहली और रोहित शर्मा के साथ मिलकर सीमित ओवरों की क्रिकेट में लंबे समय तक भारतीय शीर्ष क्रम को मजबूती दी थी। कोहली और धवन दोनों पश्चिम दिल्ली के रहने वाले हैं और उन्होंने लगभग एक साथ अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की। कोहली और धवन लगभग एक दशक तक भारतीय टीम में साथी खिलाड़ी रहे।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: मुंबई इंडियंस को लगेगा करारा झटका, सूर्या को इस टीम ने दिया कप्तानी का ऑफर, मना भी नहीं कर पाएंगे!

Published By:
 Ritesh Kumar
पब्लिश्ड