अपडेटेड 11 January 2023 at 17:41 IST
सचिन, विराट या रोहित; Eden Garden मैदान पर ODI में किसने बनाया है सबसे ज्यादा रन? यहां देखें लिस्ट
भारत-श्रीलंका के बीच दूसरा एकदिवसीय मैच शुक्रवार, 12 जनवरी को ईडन गार्डन (Eden Garden) मैदान पर खेला जाएगा। इस ऐतिहासिक ग्राउंड पर भारत ने कई यादगार प्रदर्शन किए हैं।
- खेल समाचार
- 2 min read

IND vs SL ODI Series: गुवाहाटी में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए पहले मैच को जीतने के बाद अब रोहित शर्मा (Rohit Sharma) एंड कंपनी की नजर दूसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज कब्जा करने पर होगी। भारत-श्रीलंका के बीच दूसरा एकदिवसीय मैच शुक्रवार, 12 जनवरी को ईडन गार्डन (Eden Garden) मैदान पर खेला जाएगा। इस ऐतिहासिक ग्राउंड पर भारत ने कई यादगार प्रदर्शन किए हैं।
कोलकाता का इडेन गार्डन मैदान बल्लेबाजों के लिए मददगार साबित होता है। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा ने यहां पर ढेर सारे रन बनाए हैं। दूसरे मुकाबले से पहले आइए नजर डालते हैं उन खिलाड़ियों पर जिन्होंने इस ग्राउंड पर सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। हालांकि इस लिस्ट में सौरव गांगुली का नाम शामिल नहीं हैं जिनका ये होम ग्राउंड है।
सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar):
भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम वनडे में ईडन गार्डन मैदान पर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है। दिग्गज खिलाड़ी ने इस ग्राउंड पर 13 मैचों में 496 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक शामिल है।
Advertisement
मोहम्मद अजहरुद्दीन (Mohammad Azharuddin):
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन। क्लासिक मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज ने ईडन गार्डन मैदान पर 9 मैच खेले और 332 रन बनाए। हालांकि अजहर वनडे में यहां कभी शतक नहीं जड़ सके। कोलकाता के ऐतिहासिक ग्राउंड पर मोहम्मद अजहरुद्दीन ने वनडे में 47 की बेहतरीन औसत से रन बनाए हैं।
Advertisement
विराट कोहली (Virat Kohli)
भारत के किसी ग्राउंड पर रन बनाने का जिक्र हो आऊर विराट कोहली का नाम ना हो ऐसा कैसे हो सकता है। किंग कोहली को ईडन गार्डन मैदान भी खूब रास आती है और यहां उन्होंने अबतक खेले गए 6 मैचों में 326 रन बनाए हैं। पिछले मुकाबले में शतक जड़ने वाले कोहली के पास कल श्रीलंका के खिलाफ होने वाले मुकाबले में अजहर और सचिन से आगे निकलने का भी मौका होगा।
यह भी पढ़ें: Virat Kohli: बल्लेबाजी से दिल जीतने के बाद कोहली ने ऐसा क्या किया कि फैंस उनकी तारीफ में कसीदे पढ़ रहे हैं?
रोहित शर्मा (Rohit Sharma):
कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान को प्यार से रोहित शर्मा ग्राउंड भी कहते हैं। टीम इंडिया के कप्तान का इस मैदान पर शानदार रिकॉर्ड रहा है। हिटमैन शर्मा ने यहां 2 मैचों में 135.5 की औसत से 271 रन बनाए हैं। 2014 में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए पहले मैच में उन्होंने इस मैदान पर 264 रनों की विशाल पारी खेली थी।
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 11 January 2023 at 17:41 IST