अपडेटेड 9 February 2026 at 21:26 IST

BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में कोहली-रोहित का डिमोशन, शुभमन गिल समेत टॉप पर अब ये 3 खिलाड़ी

Kohli-Rohit BCCI Central Contract: BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से विराट कोहली, रोहित शर्मा को 2025-26 के लिए 'ग्रेड B' में डिमोट कर दिया गया है। टॉप कैटेगरी में अब टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल समेत जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा हैं।

Follow : Google News Icon  
Kohli-Rohit-Gill
Kohli-Rohit-Gill | Image: Social Media

Kohli-Rohit BCCI Central Contract: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 9 फरवरी 2026, सोमवार को 2025-26 सीजन (1 अक्टूबर, 2025 से 30 सितंबर, 2026) के लिए टीम इंडिया सीनियर मेन्स और सीनियर महिला खिलाड़ियों के लिए सालाना प्लेयर कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा की है। इस लिस्ट में विराट कोहली, रोहित शर्मा को 2025-26 के लिए BCCI की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में 'ग्रेड B' में डिमोट कर दिया गया है।

लिस्ट में तीस सीनियर पुरुष क्रिकेटरों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है, जिसमें BCCI ने A प्लस ग्रेड को खत्म कर दिया है। BCCI के लेटेस्ट फैसले के अनुसार, केवल तीन क्रिकेटर (टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा) को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के टॉप-टियर A ग्रेड में रखा गया है।

पिछले साल के मुकाबले 4 करोड़ रुपये कम 

बता दें, पिछले साल के स्ट्रक्चर के हिसाब से ग्रेड A+ खिलाड़ियों को BCCI से सालाना 7 करोड़ रुपये मिलते थे, जबकि ग्रेड A खिलाड़ियों को हर साल 5 करोड़ रुपये मिलते हैं। ग्रेड B और C खिलाड़ियों को सालाना 3 करोड़ और 1 करोड़ रुपये मिलते हैं। पहले विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा ग्रुप A+ कैटेगरी के खिलाड़ी थे और उन्हें 2024-25 सीजन में BCCI की ओर से 7 करोड़ रुपये मिलते थे।

इसका मतलब है कि अब विराट कोहली और रोहित शर्मा को पिछले साल के मुकाबले 4 करोड़ रुपये कम मिलेंगे। हालांकि BCCI ने अभी तक इस साल के पेमेंट स्ट्रक्चर के बारे में साफ नहीं किया है।

Advertisement
Uploaded image

ग्रुप-B में 11 खिलाड़ी

रोहित और कोहली के अलावा, ग्रुप B के खिलाड़ियों की लिस्ट में केएल राहुल, मोहम्मद सिराज, हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर और वाशिंगटन सुंदर भी शामिल हैं। 

वहीं, ग्रेड C के खिलाड़ियों में रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हर्षित राणा, शिवम दुबे, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, ध्रुव जुरेल, वरुण चक्रवर्ती, नीतीश कुमार रेड्डी, साई सुदर्शन, रवि बिश्नोई और रुतुराज गायकवाड़ शामिल हैं।

Advertisement

महिला टीम की लिस्ट में ये खिलाड़ी

Uploaded image

वहीं, भारत की सीनियर महिला टीम के लिए BCCI के वार्षिक अनुबंध में तीस खिलाड़ियों का नाम शामिल है। इसमें हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स और दीप्ति शर्मा ग्रेड A में हैं। रेणुका सिंह, शैफाली वर्मा, ऋचा घोष और स्नेह राणा को ग्रेड B में रखा गया है। जबकि, ग्रेड C लिस्ट में राधा यादव, अमनजोत कौर, प्रतिका रावल, क्रांति गौड़, उमा छेत्री, अरुंधति रेड्डी, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, हरलीन देयोल, काशवी गौतम, जी कमलिनी, वैष्णवी शर्मा, तेजल हसब्निस का नाम है।

ये भी पढ़ें:  T20 World Cup: वर्ल्ड कप में भारत के साथ मैच खेलने के लिए पाकिस्तान कर रहा ब्लैकमेलिंग? ICC ने शर्तें ठुकराई; अब शहबाज के पाले में गेंद

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 9 February 2026 at 20:50 IST