अपडेटेड 15 March 2026 at 23:13 IST

Virat Kohli ने रोहित-सहवाग सहित सचिन को भी किया इग्नोर, इस खिलाड़ी को बताया टी20 का असली 'सुल्तान', VIDEO

Virat Kohli Picks Best T20 Opener: IPL 2026 से पहले विराट कोहली ने एक दिलचस्प गेम के दौरान कोहली ने रोहित शर्मा और सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गजों को नजरअंदाज करते हुए टी20 क्रिकेट का सबसे महान सलामी बल्लेबाज एक पूर्व साथी खिलाड़ी को बताया है।

Follow : Google News Icon  
Virat Kohli and Sachin Tendulkar
Virat Kohli and Sachin Tendulkar | Image: ANI

Virat Kohli Picks Best T20 Opener: IPL 2026 का रोमांच शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं, लेकिन इससे पहले विराट कोहली के एक बयान ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। दरअसल, कोहली ने टी20 क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ सलामी बल्लेबाज का चुनाव करने के दौरान भारतीय दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए अपने एक पूर्व साथी खिलाड़ी का नाम बताया, जो सालों तक IPL में गेंदबाजों की नींद उड़ाता रहा है।

'This or That' चैलेंज में कोहली 

RCB ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक दिलचस्प वीडियो साझा किया है, जिसमें विराट कोहली This or That गेम खेलते नजर आ रहे हैं। इस गेम में उन्हें दो महान ओपनर खिलाड़ियों के बीच किसी एक को चुनना था। कोहली ने एडम गिलक्रिस्ट और सुनील नरेन में से गिलक्रिस्ट को चुना, लेकिन जब मुकाबला ट्रेविस हेड और गिलक्रिस्ट के बीच हुआ, तो उन्होंने हेड को प्राथमिकता दी। 

हालांकि, जब बात भारतीय दिग्गजों की आई, तो कोहली ने वीरेंद्र सहवाग को ट्रेविस हेड, क्विंटन डी कॉक, शेन वॉटसन और यहां तक कि महान सचिन तेंदुलकर से भी ऊपर रखा।

रोहित शर्मा VS क्रिस गेल

वीडियो के सबसे रोमांचक मोड़ पर जब विराट कोहली के सामने रोहित शर्मा और क्रिस गेल में से किसी एक को चुनने की चुनौती आई, तो उन्होंने थोड़ा सोचने के बाद 'यूनिवर्स बॉस' यानी क्रिस गेल का नाम लिया। उनका मानना है कि टी20 फॉर्मेट में सलामी बल्लेबाज के तौर पर गेल का कोई सानी नहीं है।  

Advertisement

कोहली का यह चुनाव अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। क्योंकि काफी दिलचस्प है कि रोहित शर्मा टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में शामिल हैं।

हालांकि गेल के नाम आईपीएल की 175 रनों की ऐतिहासिक पारी और टी20 क्रिकेट में 14,000 से ज्यादा रनों का विशाल रिकॉर्ड दर्ज है।

Advertisement

डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में RCB तैयार

बता दें, विराट कोहली IPL 2026 के लिए पूरी तरह तैयार हैं और बेंगलुरु में टीम के अभ्यास सत्र में शामिल हो चुके हैं। पिछले साल यानी 2025 में बेंगलुरु ने पहली बार आईपीएल खिताब जीतकर अपने सालों के इंतजार को खत्म किया था। इसी के साथ टीम अपने अभियान का आगाज 28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ करेगी। 

ये भी पढ़ें:  IPL 2026: कब रिलीज होगा IPL 2026 के शेड्यूल का दूसरा फेज? चुनाव की तारीख का ऐलान होते ही BCCI उपाध्यक्ष ने दिया जवाब

Published By : Shashank Kumar

पब्लिश्ड 15 March 2026 at 23:08 IST