विराट के कंधे पर सवार बेटा अकाय, किंग कोहली ने परिवार संग बिताया क्वालिटी टाइम; तस्वीरें जीत लेंगी दिल

Virat Kohli: सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर में विराट कोहली अपने बेटे अकाय को कंधे पर लिए हुए हैं। यह प्यारी तस्वीर वाकई आपका भी दिल खुश कर देगी।

Virat Kohli with son akaay
बेटे अकाय को कंधे पर घुमाते दिखे विराट कोहली, इंटरनेट पर छाईं तस्वीरें-PHOTOS | Image: Social Media

Virat Kohli: भारतीय टीम के दिग्गज और 'रन मशीन' के नाम से फेमस खिलाड़ी विराट कोहली इन दिनों इंजरी के चलते अफगानिस्तान वनडे सीरीज में टीम इंडिया से बाहर हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर किंग कोहली की कुछ तस्वीरें सामने आई है, जो तेजी से वायरल भी हो रही हैं। विराट की जो तस्वीर वायरल हो रही है, उसमें देखा जा सकता है कि वो परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। इन तस्वीरों में फैंस सबसे अधिक ध्यान उनके बेटे अकाय के साथ पसंद कर रहे हैं।

बेटे अकाय के साथ विराट की तस्वीर वायरल

विराट और उनके बेटे अकाय के साथ दो तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। एक तस्वीर में कोहली बेटे अकाय को कंधे पर लिए हुए हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में उन्होंने अकाय को गोद में ले रखा है। बेटे-पिता की ये तस्वीरें किसी पार्क की लग रही हैं, विराट अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। वहीं, एक अन्य वायरल हो रही, तस्वीर में विराट के साथ उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा को भी देखा जा सकता है। इन तस्वीरों में कोहली ब्लैक शर्ट में दिख रहे हैं।

फैंस को अकाय का चेहरा देखने की उत्सुकता

गौर करने वाली बात यह भी है कि विराट के साथ अकाय की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, उसमें अकाय का चेहरा बिल्कुल भी नहीं दिख रहा है। कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने अब तक दोनों ही बच्चों (अकाय और वामिका) को पब्लिक की नजरों से दूर रखा है।

इंग्लैंड टूर पर वापसी की उम्मीद

अफगानिस्तान वनडे सीरीज मिस करने वाले किंग कोहली बहुत जल्द इंग्लैंड दौरे पर होने वाली वनडे सीरीज में खेलते हुए दिख सकते हैं। इंग्लैंड दौरे में टीम इंडिया पहले पांच टी20 मैच खेलेगी उसके बाद 14 जुलाई से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें: टीम इंडिया-ए में आया 154.2 KMPH की रफ्तार वाला 'स्पीड गन' खिलाड़ी, श्रीलंका मैच के बाद BCCI ने किया बड़ा बदलाव
 
 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड