अपडेटेड 24 March 2023 at 15:03 IST
Virat Kohli New Look: IPL से पहले खतरनाक लुक में विराट कोहली, Photo Viral
Virat Kohli New Hair Style: IPL मैच की शुरुआत से पहले विराट कोहली का नया लुक सामने आया है।
- खेल समाचार
- 2 min read

Virat Kohli New Look: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (Indian Premier League 2023) के 16वें सीजन की शुरुआत होने में अब हफ्ते भर का समय ही रह गया है। IPL में बल्ले का जादू दिखाने के लिए RCB कप्तान विराट (Virat Kohli New Hair Style) पूरी तरह से तैयार हैं। आईपीएल (IPL 2023) से पहले लाखों क्रिकेट फैंस के चहेते बल्लेबाज कोहली का नया लुक सामने आया है।
विराट ने अपने नए लुक की तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम (Virat Kohli Look) की स्टोरी में शेयर किया है। स्टोरी के कैप्शन में कोहली (Virat Kohli New Look) ने लिखा, 'थैंक्स जादूगर'। इसके साथ ही उन्होंने अपने हेयरस्टाइलिस्ट को टैग भी किया है।
विराट के हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने विराट के इस नए लुक की तस्वीर शेयर कर लिखा, "हमारे विराट कोहली के लिए।" इसके साथ ही उन्होंने किंग वाली इमोजी भी एड की है।
विराट और अनुष्का ने की नई शुरुआत
स्टार कपल विराट कोहली और अनुष्का ने अपने-अपने फाउंडेशन Virat-Anushka Foundation के विलय की घोषणा की है। पहले अभिनेत्री के फाउंडेशन को Anushka Sharma फाउंडेशन और क्रिकेटर के फाउंडेशन को Virat Kohli के नाम से जाना जाता था। लेकिन अब विलय के बाद इसका नाम बदलकर SeVVA कर दिया गया है। SeVVA में विराट, अनुष्का और उनकी बेटी वामिका का नाम शामिल है, जिसका मतलब है सेवा विराट वामिका अनुष्का।
Advertisement
इसे लेकर अभिनेत्री ने कहा, "सच में यह जीवन है जो जीवन देता है- जबकि आप, जो खुद को दाता मानते हैं, केवल एक साक्षी हैं’। इस भावना को ध्यान में रखते हुए, हमने सेवा के माध्यम से एक साथ काम करने का लक्ष्य रखा है कि इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाया जाए। सेवा का काम किसी विशेष मुद्दे तक ही सीमित नहीं रहेगा, क्योंकि यह मानवता का समर्थन करते हुए सामाजिक भलाई के लिए प्रयास करना जारी रखेगा, जो आज समय की जरूरत है।"
(Story Image Credit- ViratKohli-Facebook)
Advertisement
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 24 March 2023 at 15:02 IST

