अपडेटेड 27 December 2023 at 18:43 IST

गजब! Virat Kohli ने किया जादू, स्टंप के साथ किया ऐसा टोटका, दो गेंद बाद आउट हुआ बल्लेबाज- VIDEO

South Africa के खिलाफ सेंचुरियन में खेले जा रहे टेस्ट में Virat Kohli ने स्टंप के साथ टोटका किया। दो गेंद बाद भारत को सफलता मिली।

Follow : Google News Icon  
virat kohli magic
विराट कोहली ने किया टोटका | Image: X

Virat Kohli magic with bails: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली मैदान पर हों और फैंस का मनोरंजन नहीं हो ऐसा कैसे पॉसिबल है। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे टेस्ट में मैदान पर ऐसी घटना देखने को मिली जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस पूर्व भारतीय कप्तान को 'जादूगर कोहली' कहने लगे। बल्ले से मैजिक दिखाने वाले किंग कोहली ने स्टंप के साथ ऐसा टोटका किया कि दो गेंद बाद ही इसका गजब असर दिखा और भारतीय फैंस की खुशी दोगुनी हो गई।

खबर से जुड़ी 3 अहम बातें

  • विराट कोहली ने किया टोटका
  • बदला स्टंप फिर मिला दो विकेट 
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

विराट कोहली ने किया Magic!

सेंचुरियन में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला जारी है। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल ने शानदार शतक जड़कर टीम को 245 के स्कोर तक पहुंचाया। इसके बाद मोहम्मद सिराज ने जल्द भारत को पहली सफलता दिलाई लेकिन इसके बाद डीन एल्गर और टोनी डी जोरजी ने खूंटा गाड़ दिया। दोनों के बीच साझेदारी बढ़ रही थी।

इसके बाद विराट कोहली ने ऐसा मैजिक किया कि देखते ही देखते साउथ अफ्रीका के दो खिलाड़ी पवेलियन लौट गए। ओवर के बीच में किंग कोहली ने गिल्लियां बदली। दो गेंद बाद ही कमाल हुआ और जसप्रीत बुमराह ने जोरजी और पीटरसन को आउट कर दिया। इस मजेदार लम्हे का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और फैंस इसपर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

KL Rahul ने जड़ा शानदार शतक 

इससे पहले टीम इंडिया के विकेट कीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने अपने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट करियर का 8वां शतक ठोककर भारत को एक अच्छे टोटल तक पहुंचाया। कर्नाटक के बल्लेबाज ने 137 गेंदों पर 101 रनों की शानदार पारी खेली।  

Advertisement

इसे भी पढ़ें: Centurion के सेंचुरियन बने राहुल तो गदगद हुए ससुर सुनील शेट्टी, सचिन ने बोल दी बड़ी बात


 

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 27 December 2023 at 18:43 IST