'हां भाई, कौन है फोटो वाला...', जब विराट कोहली ने पैपराजी का दिल कर दिया खुश, खूब पोज देकर खिंचवाई फोटो; VIDEO
12 फरवरी, 2026 को मुंबई एयरपोर्ट पर विराट कोहली को फैंस और पपराजी ने घेर लिया। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा- "कौन-कौन है फोटो वाला?" और फिर अच्छे से पोज दिए। विराट सफेद टी-शर्ट-बेज जैकेट में स्मार्ट लगे।
- खेल समाचार
- 2 min read

गुरुवार को मुंबई एयरपोर्ट पर मौजूद पैपराजी और फैंस का उस वक्त दिन बन गया, जब क्रिकेटर विराट कोहली ने पापाराजी और फैंस से कहा- “हां भाई, कौन है फोटो वाला...?” मुंबई एयरपोर्ट पर विराट कोहली पहुंचे तो पापाराजी और फैंस उन्हें देख बहुत खुश हो गए। आमतौर पर जल्दी में रहने वाले विराट इस बार बिल्कुल रिलैक्स थे। उन्होंने फोटोग्राफर्स की रिक्वेस्ट को खुशी-खुशी माना और उनके साथ फोटो क्लिक करवाईं।
विराट ने फैंस से बहुत प्यार से बात की। जो लोग उनके साथ सेल्फी लेना चाहते थे, उनसे उन्होंने मजाकिया अंदाज में पूछा, "हां भाई, कौन है फोटो वाला?" यानी कौन-कौन फोटो लेना चाहता है? यह सुनकर सब हंस पड़े और माहौल बहुत अच्छा हो गया। विराट ने मुस्कुराते हुए सभी के साथ पोज दिए, जिससे पापाराजी का दिन बन गया।
अच्छे से दिए पोज
एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही पैपराजी और फैंस ने उन्हें घेर लिया। पहले विराट ने थोड़ी जगह मांगी ताकि वे अपनी कार तक पहुंच सकें। फिर उन्होंने अपना हैंडबैग स्टाफ को दिया और कार के पास खड़े होकर अच्छे से पोज दिए।
सोशल मीडिया पर इसके वीडियो और फोटोज तेजी से वायरल हो रहे हैं। फैंस विराट की इस दोस्ताना और खुशमिजाज अदा की तारीफ कर रहे हैं। विराट की ऐसी छोटी-छोटी बातें फैंस को बहुत पसंद आती हैं, क्योंकि ये दिखाती हैं कि वे कितने जमीन से जुड़े और खुशमिजाज इंसान हैं।
Advertisement
न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज
क्रिकेट की बात करें तो विराट ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली थी। शुभमन गिल की कप्तानी में उन्होंने तीन मैचों में 240 रन बनाए, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल था। वे भारत के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने, हालांकि टीम सीरीज हार गई।
इससे पहले उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली की तरफ से दो मैच खेले थे। अब वे IPL 2026 में खेलते नजर आएंगे और उसके बाद जुलाई 2026 से इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय टीम के साथ होंगे।