अपडेटेड 18 January 2024 at 16:50 IST
Virat Kohli के सुपरमैन अवतार को देख आनंद महिंद्रा ने न्यूटन से पूछा बड़ा सवाल, आपको पता है जवाब?
विराट कोहली के सुपरमैन अवतार को देख आनंद महिंद्रा से भी रहा नहीं गया और उन्होंने मजेदार पोस्ट शेयर कर न्यूटन से ही सवाल पूछ लिया।
- खेल समाचार
- 2 min read

Anand Mahindra Reaction On Virat Kohli Fielding: अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने बल्ले से भले ही कुछ कमाल नहीं किया लेकिन फील्डिंग के दौरान उन्होंने ऐसा अद्भुत कारनामा किया कि सोशल मीडिया पर वो छाए हुए हैं। बेंगलुरू के एम छिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मैच में किंग कोहली ने बाउंड्री लाइन पर ऐसी फील्डिंग की जिसे देखकर भारतीय फैंस हैरान हैं। अब मशहूर बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने दिल जीतने वाला पोस्ट किया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
खबर से जुड़ी 3 अहम बातें
- बेंगलुरू में उड़ता विराट देख हैरान हुए आनंद महिंद्रा
- आनंद महिंद्रा का मजेदार पोस्ट वायरल
- कोहली की फील्डिंग के कायल हुए आनंद महिंद्रा
कोहली की फील्डिंग के कायल हुए आनंद महिंद्रा
बेंगलुरू के एम छिन्नास्वामी स्टेडियम में विराट कोहली को बल्लेबाजी करते हुए देखने आए हजारों फैंस को भले ही निराशा हाथ लगी क्योंकि पूर्व भारतीय कप्तान पहली गेंद पर ही आउट होकर पवेलियन लौट गए। लेकिन कोहली ने फैंस को अपनी फील्डिंग से खुश कर दिया। लॉन्ग ऑन की दिशा में फील्डिंग कर रहे कोहली ने बाउंड्री लाइन के पास जबरदस्त छलांग लगाकर गेंद को अपने कब्जे में लिया, लेकिन उन्हें पता था कि वो बाउंड्री लाइन के करीब हैं इसलिए उन्होंने गेंद को हवा में ही फेंक दिया और टीम के लिए महत्वपूर्ण 5 रन बचा लिए।
विराट कोहली के सुपरमैन अवतार को देख आनंद महिंद्रा से भी रहा नहीं गया और उन्होंने मजेदार पोस्ट शेयर कर न्यूटन से ही सवाल पूछ लिया। आनंद महिंद्रा ने अपने X अकाउंट पर लिखा, ''नमस्ते, आइजैक न्यूटन, क्या आप गुरुत्वाकर्षण-विरोधी घटना के लिए भौतिकी के एक नए नियम को परिभाषित करने में हमारी मदद कर सकते हैं?
पहली बार गोल्डन डक पर आउट हुए विराट कोहली
अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में विराट कोहली शून्य के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। 2010 में जिम्बॉब्वे के खिलाफ इस फॉर्मेट में डेब्यू करने वाले कोहली के साथ इससे पहले ये खेल नहीं हुआ था। वो अंतरराष्ट्रीय टी20 करियर में पहली बार गोल्डन डक पर आउट हुए।
Advertisement
इसे भी पढ़ें: IND vs AFG: Super Over में मचा बवाल, रोहित शर्मा के रिटायर होने पर हंगामा क्यों? जानें पूरा नियम
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 18 January 2024 at 16:50 IST