अपडेटेड 14 November 2021 at 21:04 IST
विराट कोहली ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार विजेताओं को दी बधाई; कहा- 'आपकी उपलब्धियों से युवा खिलाड़ियों को मिलेगी प्रेरणा'
कप्तान कोहली ने राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा राष्ट्रीय खेल पुरस्कार प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देने के लिए पोस्ट शेयर किया।
- खेल समाचार
- 2 min read

भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने रविवार को सभी राष्ट्रीय खेल पुरस्कार (National Sport Award) से सम्मानित विजेताओं को शुभकामनाएं दी है। कप्तान कोहली ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद (Ram Nath Kovind) द्वारा राष्ट्रीय खेल पुरस्कार प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देने के लिए पोस्ट शेयर किया। बता दें, विराट कोहली स्वयं खेल रत्न से सम्मानित खिलाड़ी हैं।
कप्तान कोहली ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ” सभी खेल रत्न, अर्जुन, द्रोणाचार्य और साहसिक पुरस्कार विजेताओं को गर्व का एक महान क्षण और बधाई। आपकी उत्कृष्टता कई लोगों को अपने खेल जुनून को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करेगी।”
A great moment of pride and congratulations to all the Khel Ratna, Arjuna, Dronacharya and Adventure award winners. Your excellence will inspire so many people to pursue their sporting passion. pic.twitter.com/VybwDZy0vf
— Virat Kohli (@imVkohli) November 14, 2021
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने शनिवार को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2021 (National Sports Awards 2021) से 62 व्यक्तियों और तीन संस्थानों को सम्मानित किया। टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा को 13 नवंबर को नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अलावा रवि कुमार, लवलीना बोरगोहेन और श्रीजेश पीआर अन्य ओलंपिक पदक विजेता एथलीटों खेल रत्न पुरस्कार से नवाजा गया।
Advertisement
इस दौरान भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज को भी शनिवार को खेल रत्न से नवाजा गया। वह देश का सर्वोच्च खेल सम्मान पाने वाली भारत की पहली महिला क्रिकेटर बनीं। भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री को भी खेल में उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए शनिवार को खेल रत्न से नवाजा गया। अवनी लेखारा, सुमित अंतिल, कृष्णा नगर और मनीष नरवाल पांच पैरा-एथलीट को इस साल टोक्यो पैरालंपिक 2021 में पदक जीतने वाले प्रदर्शन के लिए खेल रत्न से सम्मानित किया गया है।
मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार विजेता
नीरज चोपड़ा (भाला)
Advertisement
रवि दहिया (कुश्ती)
सुनील छेत्री (फुटबॉल)
मिताली राज (क्रिकेट)
पी श्रीजेश (हॉकी)
लवलीना बोर्गोहेन (मुक्केबाजी)
प्रमोद भगत (पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी)
अवनि लेखारा (पैरा राइफल शूटर)
सुमित अंतिल (पैरा भाला फेंक)
कृष्णा नगर (पैरा-बैडमिंटन)
मनीष नरवाल (पैरा पिस्टल शूटर)
मनप्रीत सिंह (हॉकी)
अर्जुन पुरस्कार विजेता
अरपिंदर सिंह (एथलेटिक्स)
सिमरनजीत कौर (मुक्केबाजी)
शिखर धवन (क्रिकेट)
भवानी देवी चडलवादा आनंद सुंदररमन
मोनिका (हॉकी)
वंदना कटारिया (हॉकी)
संदीप नरवाल (कबड्डी)
हिमानी उत्तम परब (मल्लखंब)
अभिषेक वर्मा (शूटिंग)
अंकिता रैना (टेनिस)
दीपक पुनिया (कुश्ती)
दिलप्रीत सिंह (हॉकी)
हरमन प्रीत सिंह (हॉकी)
रूपिंदर पाल सिंह (हॉकी)
सुरेंद्र कुमार (हॉकी)
अमित रोहिदास (हॉकी)
बीरेंद्र लकड़ा (हॉकी)
सुमित (हॉकी)
नीलकांत शर्मा (हॉकी)
हार्दिक सिंह (हॉकी)
विवेक सागर प्रसाद (हॉकी)
गुरजंत सिंह (हॉकी)
मनदीप सिंह (हॉकी)
शमशेर सिंह (हॉकी)
ललित कुमार उपाध्याय (हॉकी)
वरुण कुमार (हॉकी)
सिमरनजीत सिंह (हॉकी)
योगेश कथुनिया (पैरा-एथलेटिक्स)
निषाद कुमार (पैरा एथलेटिक्स)
प्रवीण कुमार (पैरा-एथलेटिक्स)
सुहाश यतिराज (पैरा बैडमिंटन)
सिंहराज अधाना (पैरा शूटिंग)
भावना पटेल (पैरा टेबल-टेनिस)
हरविंदर सिंह (पैरा तीरंदाजी)
शरद कुमार (पैरा-एथलेटिक्स)
द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता (आजीवन)
टीपी औसेफ (एथलेटिक्स)
सरकार तलवार (क्रिकेट)
हरपाल सिंह (हॉकी)
आशान कुमार (कबड्डी)
तपन कुमार पाणिग्रही (तैराकी)
द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता (नियमित)
राधाकृष्णन नायर (एथलेटिक्स)
संध्या गुरुंग (मुक्केबाजी)
प्रीतम सिवाच (हॉकी)
जय प्रकाश नौटियाल (पैरा शूटिंग)
सुब्रमण्यम रमन (टेबल टेनिस)
खेल में लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए ध्यानचंद पुरस्कार
लेख केसी (मुक्केबाजी)
अभिजीत कुंटे (शतरंज)
दविंदर सिंह गरचा (हॉकी)
विकास कुमार (कबड्डी)
सज्जन सिंह (कुश्ती)
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 14 November 2021 at 21:04 IST