स्टार बनने के बाद बदल गए विराट कोहली? 12 साल बाद रणजी में की वापसी तो कोच ने कह दी ऐसी बात, हैरान हो जाएंगे आप
क्या स्टार खिलाड़ी बनने के बाद विराट कोहली बदल गए हैं? इस सवाल का जवाब आपको हम नहीं बल्कि उनके कोच महेश भाटी देंगे। आइए जानें क्या कहा उनके कोच ने?
- खेल समाचार
- 3 min read

Virat Kohli Comeback in Ranji: 30 जनवरी से होने वाले रणजी मुकाबले का क्रेज इस बार देखते बन रहा है और हो भी क्यों न टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली 12 साल बाद रणजी में वापसी जो कर रहे हैं।
2012 में दिल्ली की ओर से विराट कोहली ने आखिरी बार रणजी खेला था और आज विराट कोहली एक बार फिर से रणजी खेलने और अपनी पुरानी फॉर्म को हासिल करने के लिए दिल्ली के नेट्स में प्रैक्टिस करते दिख रहे हैं। इस दौरान विराट कोहली के अंडर-17 और अंडर-19 के कोच महेश भाटी ने कहा कि विराट बिल्कुल पहले जैसे हैं। वो थोड़ा भी नहीं बदले।
विराट कोहली के कोच ने क्या कहा?
विराट कोहली के अंडर-17 और अंडर-19 कोच महेश भाटी ने कहा, "विराट अब भी वैसे ही हैं। वह सभी के लिए वही विराट हैं। प्रैक्टिस के पहले दिन, वो ड्रेसिंग रूम में गए और अपना किट बैग खुद लेकर आए। उन्होंने पूरे दिन अभ्यास किया और अपना किट बैग वापस ड्रेसिंग रूम में ले गए।"
कप्तान आयुष बदोनी ने क्या कहा?
वहीं दिल्ली टीम के कप्तान आयुष बदोनी से जब विराट कोहली के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि, "विराट कोहली केल टीम में आने से टीम के साथे खिलाड़ी काफी मोटिवेटेड हैं और एक्साइटेज हैं। उनका होना सभी को उत्साह से भर देता है।"
Advertisement
अमित मिश्रा ने क्या कहा था?
आपको बता दें कि कुछ समय पहले टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी अमित मिश्रा ने एक पॉडकास्ट में विराट कोहली के बारे में हैरतअंगेज चीज बोली थी जिसे सुनकर कोहली के फैंस काफी भड़क गए थे। अमित मिश्रा ने विराट कोहली को लेकर दावा किया था कि अब वे पहले वाले कोहली नहीं रह गए हैं। साथ ही उन्होंने विराट कोहली के बारे में ये भी कहा था कि उनके टीम में ज्यादा दोस्त भी नहीं है।
अमित मिश्रा ने पॉडकास्ट में ये दावा किया था कि वे विराट कोहली को तबसे जानते हैं जब वे 14 साल के थे। वो समोसा खाता था और हर रात उन्हें पिज्जा की जरूरत होती थी। लेकिन जिस चीकू को वो जानते थे और अब के कप्तान विराट कोहली में काफी फर्क है। अमित ने आगे ये भी कहा कि, "हर कोई कोहली का सम्मान नहीं करता। एक क्रिकेटर के तौर पर मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं, लेकिन अब मैं उनके साथ पहले जैसा रिश्ता नहीं रखता। विराट के दोस्त कम क्यों हैं? मैंने विराट को बहुत बदलते देखा है। हमने लगभग बातचीत करना बंद कर दिया था। जब आपको फेम और पावर मिलती है, तो कुछ लोग सोचते हैं कि दूसरे लोग सिर्फ किसी उद्देश्य से उनके पास आ रहे हैं।"
Advertisement
विराट कोहली 30 जनवरी को खेलेंगे रणजी
विराट कोहली हाल ही में रणजी खेलने के लिए दिल्ली पहुंचे हैं। वे 30 जनवरी से दिल्ली की टीम की ओर से रणजी का मैच खेलते दिखेंगे। विराट कोहली की टीम में वापसी से दिल्ली के खिलाड़ी काफी उत्साहित हैं। इसी के साथ उनका सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो अपने बचपन के दोस्त से मिलते हैं और साथ ही उसके बेटे को क्रिकेट के टिप्स और ऑटोग्राफ देते दिखे।