अपडेटेड 5 January 2023 at 15:54 IST

Virat Kohli-Anushka Sharma: कान्हा की नगरी पहुंचे विराट और अनुष्का, वृंदावन में दान किए ब्लैंकेट, देखें PHOTOS

Virat Kohli-Anushka Sharma In Vrindavan: क्रिकेट एक्शन से दूर विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के साथ कान्हा की नगरी में क्वालिटी समय गुजार रहे हैं।

Follow : Google News Icon  
PC: @AkshatOM10/ Twitter
PC: @AkshatOM10/ Twitter | Image: self

Virat Kohli-Anushka Sharma In Vrindavan: भारत और श्रीलंका (IND vs SL) के बीच टी20 सीरीज जारी है। इस शृंखला में भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) को आराम देने का फैसला किया गया है। क्रिकेट एक्शन से दूर विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के साथ कान्हा की नगरी में क्वालिटी समय गुजार रहे हैं। इस बीच रिपोर्ट्स के अनुसार लोकप्रिय कपल ने ब्लैंकेट दान किए। 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि स्टार क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा वृंदावन में बाबा नीम करौली के आश्रम में आशीर्वाद ले रहे हैं। इस दौरान दोनों को ध्यान लगाते हुए भी देखा जा सकता है। 

कान्हा की नगरी पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा 

वृंदावन पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है। दोनों को बाबा नीम करौली के आश्रम में हाथ जोड़े हुए देखा जा सकता है और वें भगवान की आस्था में खोए हुए प्रतीत हो रहे हैं। फैंस ने खूबसूरत कपल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसपर लाखों कमेंट्स आ रहे हैं। 

बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ चल रहे टी20 सीरीज में विराट कोहली और रेगुलर कप्तान रोहित शर्मा को आराम दिया गया है। वनडे शृंखला में दोनों स्टार प्लेयर्स की वापसी होगी। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए पहले टी20 मैच को हार्दिक पंड्या की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने 2 रनों से जीत लिया। तीन मैचों की सीरीज का दूसरा मैच आज (गुरुवार) को पुणे में खेला जाएगा। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: India Vs Pakistan Asia Cup: जय शाह ने दी खुशखबरी; एशिया कप में होगा भारत-पाक का टक्कर, कहां होगा मैच? जानिए सबकुछ

भारतीय टीम: इशान किशन (w), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या (c), दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, शिवम मावी, उमरान मलिक, युजवेंद्र चहल, मुकेश कुमार, अर्शदीप सिंह, रुतुराज गायकवाड़, वाशिंगटन सुंदर

Advertisement

श्रीलंका टीम: पाथुम निसांका, कुसल मेंडिस (डब्ल्यू), धनंजय डी सिल्वा, चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (सी), वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, महेश थिक्षणा, कसुन रजिथा, दिलशान मदुशंका, लाहिरू कुमारा, दुनिथ वेल्लालगे, सदीरा समरविक्रमा, अविष्का फर्नांडो, एशेन बंडारा, प्रमोद मदुशन, नुवान तुषारा

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 5 January 2023 at 15:54 IST