अपडेटेड 13 January 2025 at 06:31 IST
Akaay Kohli Pics: तैमूर-राहा जितना क्यूट है विराट-अनुष्का का लाडला, सामने आया अकाय का मनमोहक चेहरा, VIDEO वायरल
Akaay Kohli Pics: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के बेटे अकाय कोहली की पहली झलक सोशल मीडिया पर हुई वायरल। अकाय की क्यूटनेस देख आपका दिल भी हो जाएगा खुश।
- खेल समाचार
- 3 min read

Akaay Kohli Pics: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और उनकी वाइफ अनुष्का शर्मा अपने दोनों बच्चों को लेकर हमेशा मीडिया से ये विनती करते देखे जाते हैं कि बच्चों की फोटो या वीडियो न लें। कोहली और अनुष्का के लाख मना करने के बाद भी फैंस इस कपल के बच्चों की एक झलक पाने के लिए बेकरार रहते हैं।
हाल ही में विराट कोहली अपने पूरे परिवार के साथ वृंदावन श्री प्रेमानंद जी महाराज के पास आशीर्वाद लेने गए थे। जिसके बाद वे मुंबई रवाना हुए। इस दौरान उनके बेटे अकाय कोहली की पहली झलक देखने को मिला। सोशल मीडिया पर पहली बार अकाय का चेहरा देखने को मिला है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
पर्थ टेस्ट के दौरान एक बच्चे की तस्वीर हुई थी वायरल
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जब विराट कोहली ने पर्थ टेस्ट के दौरान शतक जमाया था तब उनकी वाइफ अनुष्का भी मौजूद थी। उस समय एक बच्चे की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी जिसे देखकर फैंस ने ये कहा था कि ये अकाय कोहली हैं। हालांकि बाद में ये बात सामने आई कि ये अकाय कोहली नहीं बल्कि कोई और बच्चा था।
बेबी अकाय की पहली झलक हुई वायरल
लेकिन अब अकाय कोहली का चेहरा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस समय अकाय अपनी मां अनुष्का शर्मा की गोद में हैं। ये वीडियो उस समय का है जब विराट और अनुष्का वृंदावन से श्री प्रेमानंद जी महाराज से मिलकर मुंबई वापस आए थे। अकाय की पहली झलकर देखकर फैंस काफी खुश हो रहे हैं। विराट और अनुष्का जब बच्चों के साथ श्री प्रेमानंद जी महाराज की शरण में गए थे तो उस वीडियो में भी दोनों बच्चों का चेहरा ब्लर कर दिया गया था।
Advertisement
मां अनुष्का की गोद में नजर आए अकाय
अकाय की पहली झलक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें अकाय अभी एक साल के भी नहीं हुए हैं। पिछले साल 15 फरवरी को अनुष्का ने अकाय को जन्म दिया था। जिसके बाद इस कपल ने सोशल मीडिया पर अपने बच्चे के आने की गुड न्यूज फैंस के साथ शेयर की थी।
बीजीटी में विराट कोहली का प्रदर्शन
अकाय के जन्म के पहले से ही ये कपल लंदन में है। विराट कोहली का जब कोई मैच होता है वे सिर्फ तभी भारत आते हैं। हाल ही में जब वे बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेलकर वापस आए तो उन्हें मुंबई में स्पॉट किया गया। बीजीटी के दौरान विराट कोहली की फॉर्म टीम इंडिया के लिए चिंता का सबब बनी हुई थी।
Advertisement
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 12 January 2025 at 18:07 IST