अपडेटेड 28 August 2024 at 19:56 IST
वाइट टी शर्ट, ब्लैक जींस में अनुष्का...पीछे-पीछे झोला टांगे हुए विराट, लंदन की सड़क का VIDEO VIRAL
इस वक्त विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की लंदन की सड़कों से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।
- खेल समाचार
- 3 min read

Virat Kohli-Anushka Sharma Viral Video: टीम इंडिया (Team India) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और उनकी वाइफ अनुष्का शर्मा पिछले सात महीने से लंदन (London) में हैं। दरअसल बेटे अकाय (Akaay) के जन्म के समय से ही ये कपल लंदन में है। इस दौरान विराट कोहली अपने मुकाबले खेलने के लिए भारत और श्रीलंका का दौरा करते रहे हैं।
इस वक्त विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) की लंदन की सड़कों से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि विराट कोहली अनुष्का शर्मा के पीछे-पीछे शॉपिंग बैग उठाते हुए चल रहे हैं।
वीडियो में क्या है?
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इस समय लंदन में हैं, जहां वे सभी चकाचौंध और ग्लैमर की दुनिया से दूर एक शांत और खुशहाल जीवन जी रहे हैं। हाल ही में, दोनों लंदन में जब खरीदारी करने निकले, तभी उन्हें किसी ने कैमरे में कैद कर लिया। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में अनुष्का और विराट सड़क पर चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। अनुष्का ने ब्लैक पैंट के साथ व्हाइट टॉप पहना हुआ था और लाल रंग का हैंडबैग लिए हुए थीं। दूसरी ओर, विराट उनके पीछे चलते हुए दिखाई दे रहे थे। उनके हाथ में कुछ शॉपिंग बैग थे।
क्या भारत लौटने वाले हैं विराट-अनुष्का?
आपको बता दें कि कुछ समय पहले अनुष्का शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने अपने फैंस से मिलने की बात की थी। हालांकि इस वीडियो में बॉलीवुड एक्ट्रेस ने ये बात साफ नहीं की थी कि वे आमने-सामने मिलेंगी या वर्चुअली। लेकिन अनुष्का के इस वीडियो को पोस्ट करने के बाद से फैंस ऐसा अंदाजा लगा रहे थे कि अनुष्का और विराट जल्द ही परिवार सहित भारत लौटने वाले हैं।
Advertisement
इस कपल की वर्कलाइफ
बता दें कि विराट और अनुष्का ने साल 2017 में शादी की थी। साल 2021 में दोनों बेटी वामिका के पैरेंट्स बने। वहीं इसी साल फरवरी में दोनों बेटे अकाय के पैरेंट्स बने। बात करें वर्कफ्रंट की तो अनुष्का की आखिरी फिल्म 2018 में जीरो रिलीज हुई थी जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। अब अनुष्का की अगली मूवी चकदा एक्सप्रेस है जिसमें वे झूलन गोस्वामी का किरदार निभाती नजर आएंगी।
वहीं टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली बीते दिनों श्रीलंका दौरे पर थे। वे भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का हिस्सा था। हालांकि इस दौरान कोहली का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। अब विराट कोहली बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलते नजर आएंगे। बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में कोहली नहीं दिखेंगे क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप के बाद से उन्होंने क्रिकेट के सबसे छोटे प्रॉर्मेट को अलविदा कह दिया है।
Advertisement
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 28 August 2024 at 19:56 IST