अपडेटेड 11 January 2024 at 17:44 IST

3 साल की हुईं विराट-अनुष्का की लाडली वामिका, आज तक नहीं दिखाया चेहरा, ये है बड़ी वजह

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बेटी वामिका आज तीन साल की हो गई पर इस कपल ने अभी तक अपनी बेटी का चेहरा सोशल मीडिया पर नही दिखाया है। क्या है इसके पीछे की वजह?

Follow : Google News Icon  
Virat Kohli Anushka Sharma Daughter Vamika
Virat Kohli Anushka Sharma Daughter Vamika | Image: Instagram/ Virat.Kohli

Virat Kohli and Anushka Sharma: 11 जनवरी यानी आज टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की बेटी वामिका (Vamika) का तीसरा जन्मदिन है। यानी 'विरुष्का' की बेटी आज तीन साल की हो गई। वामिका तीन साल की हो गई पर इस कपल ने अभी तक अपनी बेटी का चेहरा सोशल मीडिया पर नही दिखाया है। क्या है इके पीछे की वजह आइए जानते हैं-

खबर से जुड़ी तीन अहम बातें...

  • विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बेटी वामिका आज हुईं तीन साल की 
  • इस कपल ने आज तक सोशल मीडिया पर नही दिखाया अपनी बेटी का चेहरा 
  • क्या है इसके पीछे की वजह, आइए जानते हैं-

विराट कोहली अनुष्का दोनों ही चाहते हैं कि उनकी बेटी वामिका तस्वीर या फिर वीडियो सोशल मीडिया में नहीं आएं। जब भी दोनों पब्लिक प्लेस पर होते हैं तो मीडिया या फिर किसी कैमरा पर्सन से यही बोलते हुए नजर आते हैं कि प्लीज वामिका की फोटो मत लीजिए। कई बार विराट-अनुष्का अपने सोशल मीडिया पर भी यही अपील करते हुए कई बार देखे जा चुके हैं।

Virat Kohli Daughter Vamika : Instagram

आपको याद होगा साउथ अफ्रीका के मैच के दौरान वामिका पर कैमरे की नजर चली गई थी, जिसके बाद दोनों ही उस कैमरा वाले पर काफी भड़के थे। और सभी फैंस से कहा कि वामिका की तस्वीर शेयर ना करें। तो आज आपको बताते हैं कि आखिर क्यों विराट नहीं चाहते कि वामिका अभी दुनिया के सामने आए।

Virat Kohli Anushka Sharma Daughter Vamika : Instagram

क्यों नही दिखाते विराट-अनुष्का सोशल मीडिया पर वामिका का चेहरा?  

दरअसल विराट और अनुष्का दोनों ही चाहते हैं कि जब तक वामिका सोशल मीडिया को खुद ना जाने तब तक उसकी कोई भी फोटो या फिर वीडियो सोशल प्लेटफार्म पर सामने आए। वामिका का मतलब होता है दुर्गा। विराट और अनुष्का दोनों ही वामिका के चेहरे को छुपाते हुए अपने साथ की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें- IND vs AFG T20 मैच में इन खिलाड़ियों को चुनकर बनाए बेस्ट ड्रीम 11, जानें Mohali का मौसम और पिच


 

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 11 January 2024 at 17:44 IST