Women's T20 World Cup: विराट कोहली के साथ भारत-ऑस्ट्रेलिया का मैच देखने पहुंची अनुष्का शर्मा, लॉर्ड्स स्टैंड्स में बार-बार फोकस हुआ कैमरा

लॉर्ड्स के मैदान पर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने भारतीय महिला T20 विश्व कप टीम को जोरदार समर्थन दिया। इस मैच में हरमनप्रीत कौर के 27 गेंदों पर 56 रनों की तूफानी पारी की बदौलत भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 170/6 का मजबूत स्कोर बनाया, लेकिन भारत ये मैच हार गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Virat kohli anushka sharma cheers indian women cricket team
लॉर्ड्स में विराट-अनुष्का | Image: X

भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए रविवार 28 जून 2026 का दिन यादगार रहा। ICC महिला T20 विश्व कप 2026 के ग्रुप ए मुकाबले में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें लॉर्ड्स के मैदान पर आमने-सामने थीं। इस हाई वोल्टेज मैच के दौरान स्टैंड्स में विराट कोहली, अनुष्का शर्मा समेत कई दिग्गज हस्तियां नजर आईं, जिन्होंने भारतीय महिला टीम का हौसला बढ़ाया।

लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर मैच देखने पहुंचे दर्शकों की नजरें खास तौर पर VIP स्टैंड्स पर टिकी रहीं। विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ टीम इंडिया को चीयर करते दिखे। साथ ही पूर्व भारतीय ओपनर शिखर धवन अपनी पार्टनर सोफी शाइन के साथ मौजूद थे। भारतीय टीम के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री भी स्टैंड्स में नजर आए।

कैमरे बार-बार इन हस्तियों पर फोकस कर रहे थे, जिससे पूरा माहौल उत्साह से भर गया। विराट और अनुष्का की जोड़ी को देखकर फैंस का जोश और बढ़ गया। फैंस ने विराट का नाम लेकर जोरदार तालियां बजाईं, जिस पर विराट ने हाथ उठाकर धन्यवाद दिया।

करो या मरो की जंग

यह मुकाबला भारतीय महिला टीम के लिए बेहद अहम था। दक्षिण अफ्रीका की जीत के बाद पॉइंट्स टेबल के समीकरण ऐसे बन गए थे कि सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत दर्ज करनी जरूरी थी। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच को 6 विकेट से जीता। ऑस्ट्रेलियाई टीम टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही है।

Advertisement

हरमनप्रीत कौर का धमाकेदार प्रदर्शन

भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने शानदार शुरुआत दी। दोनों ने मिलकर 9.1 ओवर में 66 रनों की मजबूत साझेदारी की।

कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बीच में आकर कमान संभाली और आग उगलती बल्लेबाजी की। उन्होंने महज 25 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर महिला T20 विश्व कप में किसी भारतीय खिलाड़ी का सबसे तेज फिफ्टी बनाने का रिकॉर्ड बनाया। हरमनप्रीत ने 27 गेंदों पर 56 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 3 छक्के शामिल थे।

Advertisement

ये भी पढ़ें: Ben Stokes Retirement: बेन स्टोक्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से किया संन्यास का ऐलान, ट्रेंट ब्रिज टेस्ट होगा आखिरी मैच

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड