विनोद कांबली को दूसरी पत्नी भी देना चाहती थीं तलाक, क्यों बदला इरादा? वजह जान बढ़ जाएगी इज्जत
एंड्रिया हेविट पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली की दूसरी पत्नी हैं। पहली पत्नी से कांबली का तलाक हो गया था।
- खेल समाचार
- 3 min read

Vinod Kambli Wife Andrea Hewitt: पूर्व भारतीय स्टार क्रिकेटर विनोद कांबली फिलहाल बीमार चल रहे हैं। कभी गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाले कांबली आज ठीक से दो कदम भी नहीं चल पा रहे हैं। हाल ही में उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। कुछ दिनों पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था जिसमें विनोद कांबली अपने बचपन के दोस्त सचिन तेंदुलकर से मिलकर भावुक हो गए थे। उनकी लड़खड़ाती जुबान और डगमगाते कदम को देखकर फैंस भावुक हो गए थे। अब विनोद कांबली की पत्नी एंड्रिया हेविट ने बड़ा खुलासा किया है।
एंड्रिया हेविट पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली की दूसरी पत्नी हैं। पहली पत्नी से कांबली का तलाक हो गया था। लेकिन क्या आपको पता है कि एंड्रिया भी कांबली से अलग होना चाहती थीं? जी हां, ये सच है, उन्होंने तो इसके लिए कोर्ट में याचिका तक दायर कर दी थी, लेकिन बाद में उन्होंने अपना इरादा बदला। अब एंड्रिया ने वो वजह बताई है जिसके कारण उन्होंने विनोद कांबली से तलाक लेने का फैसला बदला। इस वजह को जानकर आपके दिल में उनके लिए इज्जत बढ़ जाएगी।
विनोद कांबली को एंड्रिया ने क्यों नहीं दिया तलाक?
विनोद कांबली की पत्नी एंड्रिया हेविट ने खुलासा किया कि उन्होंने 2023 में तलाक के लिए अर्जी दी थी, लेकिन अपने पति की 'असहाय स्थिति' को देखने के बाद उन्होंने अपना इरादा बदला। एक इंटरव्यू में एंड्रिया ने शराब की लत से कांबली के संघर्ष के बारे में बात की और बताया कि इससे उनके रिश्ते पर क्या प्रभाव पड़ा।
एक पोडकास्ट में एंड्रिया हेविट ने खुलासा करते हुए कहा, ''अगर मैं उन्हें छोड़ दूं तो वो असहाय हो जाएंगे। वो एक बच्चे की तरह हैं और इससे मुझे दुख होता है। इससे मुझे चिंता होने लगती है। मैं किसी दोस्त को भी नहीं छोडूंगी, लेकिन वो उससे भी बढ़कर है। मुझे याद है कि ऐसे भी क्षण थे जब मैं उन्हें छोड़कर चली गई थी, लेकिन फिर मुझे चिंता होती कि उन्होंने खाना खाया या नहीं? क्या वह ठीक से बिस्तर पर है? वो ठीक है? फिर मुझे उसकी देखभाल करनी पड़ी और मैं समझ गई कि उसे मेरी जरूरत है।''
Advertisement
कांबली का सहारा बनीं पत्नी एंड्रिया
हाल ही में विनोद कांबली वानखेड़े स्टेडियम की 50वीं सालगिरह के जश्न में शामिल हुए थे। एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें दिखा कि कांबली ठीक से चल नहीं पा रहे, लेकिन पत्नी एंड्रिया हेविट ने उनका हाथ थामा और स्टेज पर लेकर गईं। इस वीडियो ने फैंस का दिल जीत लिया था।
बता दें कि पहली पत्नी से तलाक के बाद पूर्व भारतीय स्टार बल्लेबाज विनोद कांबली ने 2006 में एंड्रिया हेविट से एक सिविल कोर्ट में एक निजी समारोह में शादी की थी।