अपडेटेड 24 December 2024 at 14:17 IST

'अगर मैं जिंदा हूं तो सिर्फ...' विनोद कांबली की तबीयत में सुधार, होश में आते ही बोल दी दिल की बात

Vinod Kambli News: विनोद कांबली की तबीयत में पहले से सुधार आई है और उन्होंने अस्पताल से एक वीडियो भी जारी किया है जो फैंस का दिल जीत रहा है।

Follow : Google News Icon  
Vinod Kambli Admitted To Hospital
Vinod Kambli Admitted To Hospital | Image: X [Screengrab]

Vinod Kambli Health Update: पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली के लाखों चाहने वालों के लिए राहत की खबर सामने आई है। कांबली की तबीयत में पहले से सुधार आई है और उन्होंने अस्पताल से एक वीडियो भी जारी किया है जो फैंस का दिल जीत रहा है। सचिन तेंदुलकर के जिगरी दोस्त को 21 दिसंबर 2024 को तबीयत बिगड़ने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही थी और इस वजह से फैंस काफी चिंतित थे। हालांकि, अब विनोद कांबली के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है जिससे उनके फैंस भी बेहद खुश हैं।

विनोद कांबली ने अस्पताल से एक बयान जारी कर अपने हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी दी है। वीडियो में देख सकते हैं कि वो अच्छी स्थिति में दिख रहे हैं। कांबली डॉक्टरों की निगरानी में बने हुए हैं। पूर्व क्रिकेटर ने प्रसिद्ध अमेरिकी बैंड क्वीन द्वारा लिखित और प्रस्तुत किया गया प्रसिद्ध ट्रैक 'वी आर द चैंपियंस' भी गाया।

मैं डॉक्टरों की वजह से जिंदा हूं: विनोद कांबली

ठाणे के अस्पताल में भर्ती होने के दो दिन बाद विनोद कांबली ने एक वीडियो जारी कर अपने स्वास्थ्य के बारे में खुद बताया है। उन्होंने डॉक्टरों को शुक्रिया करते हुए कहा कि मैं आपके कारण ही जिंदा हूं।

विनोद कांबली ने कहा, ''मैं कहूंगा कि डॉक्टर ही मेरे जीवित होने का कारण हैं। मेडिकल स्टाफ और उनके प्रयासों के कारण, मैं आज यहां हूं। मुझे जो कुछ भी मिला है उसके लिए मैं आभारी हूं।''

Advertisement

कांबली के मस्तिष्क में खून के थक्के

बता दें कि पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, 52 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर को उनके एक प्रशंसक द्वारा अस्पताल लाया गया था, जो ठाणे जिले के भिवंडी के कल्हेर इलाके में अस्पताल का मालिक भी है और फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। रिपोर्ट में विनोद कांबली की मेडिकल जांच पर भी अपडेट दिया गया। आकृति अस्पताल में क्रिकेटर की देखभाल कर रहे डॉक्टरों की टीम ने सोमवार को बताया कि उन्हें उनके मस्तिष्क में खून के थक्के मिले हैं. मेडिकल टीम मंगलवार को अतिरिक्त मेडिकल जांच करेगी।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: 'इसकी चिंता आप मत करो...' मेलबर्न टेस्ट से पहले किस सवाल पर झल्लाए रोहित? गुस्से में दिया ये जवाब

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 24 December 2024 at 14:17 IST