अपडेटेड 1 January 2025 at 16:54 IST
विनोद कांबली को अस्पताल से मिली छुट्टी, जिसके कारण तबाह हुई जिंदगी, उसको लेकर दिया बड़ा संदेश
Vinod Kambli: पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली को 10 दिन के इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई।
- खेल समाचार
- 2 min read
Vinod Kambli: पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली को 10 दिन के इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई। पिछले शनिवार ठाणे के आकृति अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसके बाद उन्हें ICU में रखा गया था और मेडिकल रिपोर्ट में ये सामने आया कि विनोद कांबली के मस्तिष्क में खून के थक्के जमे हुए हैं। 10 दिनों के इलाज के बाद वो अब अपने घर वापस आ गए हैं।
विनोद कांबली को अस्पताल के छुट्टी मिलने का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कांबली बहुत खुश नजर आ रहे हैं। साथ ही वो पुष्पा फिल्म का पोज भी देते नजर आ रहा हैं।
नशे की लत से दूर रहने का दिया संदेश
अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद विनोद कांबली ने संदेश दिया कि नए साल में नागरिकों को शराब और अन्य नशे से दूर रहना चाहिए।
उन्होंने कहा कि कोई भी लत जीवन को नष्ट कर सकती है और वो जल्द ही मैदान पर लौटेंगे। अब मेरी हालत स्थिर है। अस्पताल में भी उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी पहनकर बल्ले के साथ नए साल की शुभकामनाएं दी।
Advertisement
किस बीमारी से पीड़ित हैं विनोद कांबली?
बता दें कि विनोद कांबली को शराब पीने की आदत थी और लंबे समय तक नशे में डूबे रहने के बाद उन्हें शराब से संबंधी कई तरह की बीमारियों से जूझना पड़ रहा है। आलम ये है कि कभी स्पिनरों के खिलाफ आगे बढ़कर शानदार छक्के जड़ने वाले कांबली आज ठीक से अपने पैर पर खड़े भी नहीं हो पा रहे हैं। उनका जो मेडिकल रिपोर्ट सामने आया है वो भी डराने वाला है। पता चला है कि कांबली के दिमाग में खून के थक्के हैं। उम्मीद है कि विनोद कांबली को दो से तीन दिन में अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। हालांकि उन्हें एक बार फिर से रिहैब के प्रोसेस से गुजरना पड़ सकता है।
Advertisement
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 1 January 2025 at 16:54 IST