अपडेटेड 25 January 2025 at 21:51 IST

चेन्नई में भी 'स्‍मॉग' है क्या...वरुण चक्रवर्ती ने उड़ाईं गिल्लियां तो भौचक्के रह गए 'ड्रामेबाज' हैरी ब्रूक; VIDEO मचा रहा बव

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टी20 मुकाबले में वरुण चक्रवर्ती ने एक बार से अंग्रेज टीम के उपकप्तान हैरी ब्रूक का शिकार किया।

Follow : Google News Icon  
Varun Chakaravarthy make clean bold to harry brook smog statement and video went viral
Varun Chakaravarthy make clean bold to harry brook smog statement and video went viral | Image: BCCI.TV

India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए।

इस दौरान टीम इंडिया के स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने एक बार फिर से हैरी ब्रूक का शिकार किया। इससे पहले कोलकाता टी20 मुकाबले में भी वरुण ने हैरी ब्रूक को आउट किया था। जिसके बाद से अंग्रेज उपकप्तान ने सफाई देते हुे कहा था कि कोलकाता में बहुत स्मॉग था इसलिए वे वरुण की गेंद से चकमा खा गए थे।

वरुण ने फिर किया हैरी ब्रूक का शिकार

वरुण चक्रवर्ती पहली बार अपने घरेलू मैदान पर अंतरराष्ट्रीय मैच में गेंदबाजी करने आए। अपने पहले ही ओवर की तीसरी गेंद पर विकेट हासिल की और वो भी इंग्लिश टीम के उप-कप्तान हैरी ब्रूक की। वरुण चक्रवर्ती ने ऑफ स्टंप की लाइन में लेंथ गेंद की। हैरी ब्रूक ड्राइव करने गए, लेकिन गेंद ने बल्ले और पैड के गैप को भेद दिया और स्टंप्स से जा टकराई। पहले मैच में भी चक्रवर्ती ने हैरी को क्लीन बोल्ड किया था। तब हैरी ब्रूक ने कहा था कि कोहरे के कारण वह गेंद को गेंद नहीं सके थे।

कोलकाता में स्मॉग बहुत था: ब्रूक

दूसरे मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में हैरी ब्रूक ने कहा था, "चक्रवर्ती एक असाधारण अच्छे गेंदबाज हैं। उनकी गेंदों को समझना कठिन है। मुझे लगता है कि वास्तव में कोलकाता में छाई धुंध के कारण, उनकी गेंदों को समझना और भी कठिन था। उम्मीद है कि चेपॉक में हवा थोड़ी साफ होगी और हम गेंद को थोड़ा आसानी से देख पाएंगे।"

Advertisement

फैंस ने लिए ब्रूक के मजे

कोलकाता के बाद जब चेन्नई में भी वरुण चक्रवर्ती ने ब्रूक को आउट किया तो सोशल मीडिया पर फैंस ने इस अंग्रेज खिलाड़ी के मजे लेने शुरु कर दिए। वरुण की गेंद देखकर खुद हैरी ब्रूक भौचक्के रह गए। बीसीसीआई ने वरुण चक्रवर्ती और हैरी ब्रूक के बीच का ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

ये भी पढ़ें- कोलकाता की हार पचा नहीं पा रहे अंग्रेज, बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने दिया विवादित बयान, कहा- धुंध के कारण...

Advertisement

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 25 January 2025 at 21:51 IST