15 साल के वैभव सूर्यवंशी को मिली टीम इंडिया की जर्सी, देखते ही हुए इमोशनल, बोले- सपना सच हो गया; BCCI ने शेयर किया VIDEO
Vaibhav Sooryavanshi Team India Jersey revealed: वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया की जर्सी मिली है, जिसे देख वह काफी भावुक हो गए। क्रिकेटर ने कहा कि उनके पास इस पल को बयां करने के लिए शब्द नहीं हैं।
- खेल समाचार
- 2 min read

Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया की जर्सी में जल्द मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं। 26 जून से शुरू हो रहे आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे के लिये भारतीय टीम में चुना गया है। अब वैभव को टीम इंडिया की जर्सी भी मिल गई है, जिसे देखते ही वो इमोशनल हो गए। इसमें उनकी जर्सी नंबर का भी खुलासा हुआ है। सूर्यवंशी को 3 नंबर की जर्सी मिली है।
जर्सी मिलते ही इमोशनल हुए वैभव
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने वैभव सूर्यवंशी का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके पास भारतीय टीम की जर्सी पहुंचती दिख रही है। जर्सी देखते ही वैभव की खुशी का ठिकाना नहीं रहता। वे काफी इमोशनल हो जाते हैं और जर्सी को आगे-पीछे से इसे निहारने लगते हैं। युवा क्रिकेटर ने कहा कि उनके पास इस पल को बयां करने के लिए शब्द नहीं है।
क्या बोले वैभव सूर्यवंशी?
वैभव ने कहा, "जिस चीज के लिए मैंने पहले दिन से बल्ला पकड़ा था, क्रिकेट ग्राउंड पर मैं गया था प्रैक्टिस के लिए वो ड्रीम मेरा पूरा हुआ। मैं इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकता। ये एक सपने जैसा ही लग रहा था। टीम इंडिया की टी-शर्ट देखकर मैं लगातार मुस्कुरा रहा था। कभी-कभी जिंदगी में ऐसी चीजें हो जाती हैं, जिनके बारे में आपने सोचा भी नहीं होता और तब आप तुरंत रिएक्ट नहीं कर पाते, मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ।"
वैभव सूर्यवंशी जल्द इंटरनेशनल डेब्यू कर सकते हैं। उन्हें आयरलैंड या इंग्लैंड दौरे पर खेलने का मौका मिला, तो वह भारत के लिए सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। वह सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।
Advertisement
IPL में मचाया था धमाल
IPL 2026 में वैभव का प्रदर्शन शानदार रहा है। वैभव ने इस सीजन 16 मुकाबलों में 776 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और 5 अर्धशतक भी निकले। वैभव IPL 2026 से सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। इसके वाला इस सीजन सबसे अधिक 72 छक्का लगाने वाले खिलाड़ी भी बने।
भारतीय टीम के दौरे पर नजर डालें तो आयरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया 26 और 28 जून को बेलफास्ट में 2 टी20 मैच खेलेगी। इसके बाद 1 से 11 जुलाई के बीच इंग्लैंड में पांच टी20 मैच खेले जाएंगे।