ZIM vs IND: 6, 4, 6... वैभव सूर्यवंशी का बल्ला गरजा, 18 गेंदों में ठोका तूफानी अर्धशतक, लगाए 8 बाउंड्रीज

Vaibhav Sooryavanshi: भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच पहला टी20 मुकाबला हरारे के स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेला जा रहा है। पहले ही मैच में वैभव सूर्यवंशी ने जमकर धमाल मचाया है और 18 गेंदों में अर्धशतक ठोक दिया।

Vaibhav Sooryavanshi Zimbabwe vs India 1st T20 live score
वैभव सूर्यवंशी का बल्ला गरजा, 18 गेंदों में ठोका तूफानी अर्धशतक | Image: BCCI

Vaibhav Sooryavanshi: गुरुवार, 23 जुलाई को टीम इंडिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला हरारे के स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। 

पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने भारत को 126 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को अभिषेक शर्मा के रूप में पहला झटका लगा, लेकिन एक साइड वैभव सूर्यवंशी खड़े रहे और ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने तूफानी अंदाज में 18 गेंदों में 50 रन बनाए। 

वैभव की पहली अंतर्राष्ट्रीय फिफ्टी

जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में वैभव का बल्ला जमकर गरजा। हालांकि, वैभव 50 रन बनाकर आउट हो गए। वैभव ने तूफानी अंदाज में 18 गेंदों में 50 रन बनाकर आउट हो गए। इस दौरान उन्होंने चार चौके और चार छक्के लगाए। इसी के साथ वैभव ने अंतर्राष्ट्रीय करियर में पहली फिफ्टी लगाई। 

जिम्बाब्वे ने भारत को दिया 126 का लक्ष्य

इससे पहले जिम्बाब्वे ने पहले बैटिंग करते हुए भारत को 126 रनों का लक्ष्य दिया। जिम्बाब्वे की तरफ से सबसे अधिक वेस्ले मधेवी ने 39 रन बनाए। वहीं, टीम इंडिया की तरफ से मयंक यादव और प्रिंस यादव ने मिलकर 4 विकेट लिए। मयंक ने 4 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट लिए। प्रिंस ने 4 ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट लिए। 

Advertisement
Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड