IND vs ENG 1st T20: वैभव सूर्यवंशी के फैंस फिर निराश, नहीं मिली टीम इंडिया में एंट्री, भारत ने जीता टॉस; पहले बैटिंग का फैसला
IND vs ENG 1st T20: इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में जगह नहीं मिली है यानी उनका डेब्यू नहीं हुआ है। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया है।
- खेल समाचार
- 2 min read

IND vs ENG 1st T20: बुधवार, 1 जुलाई को भारत बनाम इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला चेस्टर ली स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड पर खेला जा रहा है। इस मैच में 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को टीम में जगह नहीं मिली है यानी उन्हें डेब्यू के लिए और इंतजार करना पड़ेगा। पिछले कई दिनों से क्रिकेट जगत में चर्चा चल रही थी कि वैभव को जल्द से जल्द मौका मिलना है और अंततः इंग्लैंड के खिलाफ भी पहले मैच में वैभव को डेब्यू करने का मौका नहीं मिला है।
टीम इंडिया की प्लेइंग 11
संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (डब्ल्यू), श्रेयस अय्यर (सी), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।
रवि बिश्नोई और वरुण चक्रवर्ती की एंट्री
टीम इंडिया ने सलामी बल्लेबाजी के रूप में एक बार फिर अभिषेक शर्मा और संजु सैमसन पर भरोसा जताया है। वहीं, इस मैच में स्पिन में रवि बिश्नोई और वरुण चक्रवर्ती की वापसी हुई। प्रिंस यादव और वाशिंगटन सुंदर को पहले मैच में जगह नहीं मिली है।
इंग्लैंड टीम की प्लेइंग 11
फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, साकिब महमूद, आदिल रशीद, ल्यूक वुड।