अपडेटेड 13 February 2026 at 22:32 IST
USA vs NED T20 World Cup: अमेरिका के आगे नीदरलैंड ने किया सरेंडर, USA ने 93 रन से मैच जीता, सैतेजा मुक्कमल्ला ने खेली तूफानी पारी
USA vs NED T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-A में अमेरिका और नीदरलैंड के बीच मैच खेला गया। इस मैच में अमेरिका ने आसानी से 93 रन के बड़े अंतर से नीदरलैंड को हरा दिया है।
- खेल समाचार
- 2 min read

USA vs NED T20 World Cup: शुक्रवार, 13 फरवरी को टी20 विश्व कप 2026 का 21वां मुकाबला चेन्नई में अमेरिका (USA) और नीदरलैंड (NEA) के बीच मैच खेला गया। मैच में नीदरलैंड ने टॉस जीतकर पहले अमेरिका को बैटिंग करने का न्योता दिया।
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए अमेरिका ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए। अमेरिका के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड की टीम 103 रन ही बना पाई और 15.5 ओवर में ऑलआउट हो गई। इस मैच को अमेरिका ने आसानी से 93 रन से जीत लिया। इस मैच में अमेरिका के बल्लेबाज सैतेजा मुक्कमल्ला ने ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी खेली।
सैतेजा मुक्कमल्ला ने ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी खेली
इस मैच में अमेरिका के बल्लेबाज सैतेजा मुक्कमल्ला ने ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 51 गेंदों में 79 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 4 छक्के लगाए। इसके अलावा, शुभम रंजने ने 24 गेंदों में नाबाद 48 रनों की पारी खेली।
नीदरलैंड की टीम 103 रन पर सिमटी
197 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतार नीदरलैंड पूरा ओवर भी नहीं खेल पाया। नीदरलैंड की पूरी टीम महज 15.5 ओवर में 103 रन पर ही सिमट गई। नीदरलैंड की तरफ से सबसे अधिक बास डी लीडे ने 23 रन की पारी खेली। इसके अलावा, कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने 20 रन की पारी खेली।
Advertisement
हरमीत सिंह ने चटकाए सबसे अधिक विकेट
नीदरलैंड का कमर तोड़ने का काम किया अमेरिका के गेंदबाज हरमीत सिंह ने किया। हरमीत ने 4 ओवर में 21 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा, शेडली वैन शाल्कविक ने 2.5 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट चटकाए। मोहम्मद मोहसिन ने भी 2 विकेट लिए।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 13 February 2026 at 22:12 IST