अपडेटेड 26 February 2026 at 20:24 IST
उमरान मलिक की 'रफ्तार' पर भारी पड़ा अनजान बल्लेबाज, 1 ओवर में जड़ दिए 36 रन, टूटे कई रिकॉर्ड
Umran Malik: तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने डीवाई पाटिल कप में निराशाजनक प्रदर्शन किया। मैच में सिर्फ 2 ओवर में 59 रन लुटाए। इस साल आईपीएल 2026 में उमरान केकेआर के लिए खेलते नजर आएंगे।
- खेल समाचार
- 2 min read

Umran Malik: टीम इंडिया से बाहर चल रहे दाएं हाथ के तेज गेंदबाज उमरान मलिक एक बार फिर अपनी गेंदबाजी को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि, इस बार अपनी स्पीड से नहीं बल्कि एक ओवर में 36 रन लुटाने के लिए चर्चा में बने हुए हैं।
जी हां, भारतीय टीम से बाहर चल रहे उमरान मलिक डीवाई पाटिल टी20 कप खेल रहे हैं। इस दौरान एक मैच में उमरान मलिक ने ऐसा ओवर डाला, जिसे वो ज़िंदगी पर भूल नहीं पाएंगे। डीवाई पाटिल टी20 कप के दौरान एक ओवर पांच-दस नहीं बल्कि, 36 रन लुटाए। उमरान सिर्फ 2 ओवर में 59 रन देकर फिर से चर्चा का विषय बन गए।
उमरान मलिक की जोरदार पिटाई
उमरान मलिक अभी डीवाई पाटिल टी20 कप में टाटा स्पोर्ट्स क्लब के लिए खेल रहे हैं। मुंबई कस्टम्स के खिलाफ मैच में उमरान मलिक को रुगवेद मोरे और सचिन यादव ने मिलकर जमकर धुनाई कर दी। जब वो मैच में दूसरे ओवर के लिए आए तो पूरे 36 रन दिए।
एक ओवर में दिए 36 रन
डीवाई पाटिल टी20 कप में उमरान मलिक 13वें ओवर डालने आए। उमरान को यह ओवर पूरा करने के लिए 10 गेंद फेंकनी पड़ीं। इस ओवर में बल्लेबाजों ने 3 चौके और 3 छक्के पड़े। उमरान सिर्फ 2 ओवर में 59 रन देकर फिर से चर्चा का विषय बन गए।
Advertisement
हर गेंद का लेखा-जोखा
पहली गेंद - 1 रन
दूसरी गेंद - चौक
तीसरी गेंद - छक्का (नो बॉल)
तीसरी गेंद - 0 रन
चौथी गेंद - छक्का
पांचवीं गेंद - चौका
छठी गेंद - वाइड
छठी गेंद - 1 रन (नो बॉल)
छठी गेंद - चौका (नो बॉल)
छठी गेंद - छक्का
IPL में कोलकाता से खेलते हुए आएंगे नजर
आईपीएल में उमरान मलिक कई टीमों के साथ खेल चुके हैं। उमरान मलिक आईपीएल 2026 में केकेआर (KKR) का हिस्सा हैं। डीवाई पाटिल टी20 कप में पिटाई के बाद केकेआर टीम की चिंता बढ़ गई होगी। आपको बता दें कि मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज किए जाने के बाद केकेआर (KKR) पहले ही तेज गेंदबाजी को लेकर परेशान हैं।
Advertisement
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 26 February 2026 at 20:24 IST