अपडेटेड 11 February 2024 at 21:17 IST
IND vs AUS U19 WC Final: ऑस्ट्रेलिया ने जीता अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब, भारत को 79 रनों से हराया
IND vs AUS U19 WC Final: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मैच खेला गया। जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 79 रनों से हराया।
- खेल समाचार
- 3 min read

11 February 2024 at 21:10 IST
IND vs AUS Final: ऑस्ट्रेलिया ने भारतको 79 रनों से हराया
सीनियर स्तर पर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023 फाइनल और वनडे विश्व कप 2023 फाइनल में भारत को हराने के बाद अब ऑस्ट्रेलिया ने जूनियर स्तर पर भी भारतीय फैंस का दिल तोड़ दिया है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के बेनोनी में खेले गए अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में टीम इंडिया को 79 रन से शिकस्त दी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में सात विकेट पर 253 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम 43.5 ओवर में 174 रन पर सिमट गई।
एक साल के अंदर कंगारुओं ने तीसरी बार भारतीय टीम का विश्व कप जीतने का सपना तोड़ दिया है। पिछले साल जून में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में हराया था। फिर पिछले साल 19 नवंबर को कंगारुओं ने भारतीय टीम को वनडे विश्व कप के फाइनल में शिकस्त दी थी। अब 85 दिन बाद ऑस्ट्रेलिया ने तीसरी बार टीम इंडिया को किसी खिताबी मुकाबले में हराया है।
अंडर-19 विश्व कप में यह ऑस्ट्रेलिया का चौथा खिताब है। इससे पहले वह 1988, 2002 और 2010 में भी खिताब जीत चुके हैं। 14 साल बाद ऑस्ट्रेलिया ने अंडर-19 विश्व कप का खिताब जीता है। भारत पांच बार की चैंपियन है। उसने 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में खिताब पर कब्जा जमाया था। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने भारत के लगातार दूसरा अंडर-19 विश्व कप जीतने के इरादे को भी ध्वस्त कर दिया। अब तक सिर्फ पाकिस्तान ही लगातार दो बार अंडर-19 विश्व कप जीत पाई है। उन्होंने 2004 और 2006 में ऐसा किया था।
11 February 2024 at 17:11 IST
IND vs AUS Final Live : ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट के नुकसान पर 253 रन बनाए
अंडर-19 वर्ल्ड कप फािनल में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजीकरते हुे 7 विकेट के नुकसान पर 253 रन बनाए। भारत को जीत के लिए 254 रनों की जरुरत होगी।
Advertisement
11 February 2024 at 15:53 IST
IND vs AUS Final Live: ऑस्ट्रेलिया को लगा चौथा झटका
भारत के तेज गेंदबाज राज लिम्बानी ने रियन हिक्स को 20 रन पर आउट किया। ये राज लिम्बानी की दूसरी सफलता है।
11 February 2024 at 15:00 IST
IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया को लगा दूसरा झटका
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान वेइबगेन 2 रन से अर्धशतक जड़ने से चूक गए। नमन तिवारी ने 21वें ओवर की चौथी गेंद पर उन्हें 48 रनों पर रोक दिया। डिक्सन और वेइबगेन के बीच दूसरे विकेट के लिए 78 रनों की साझेदारी हुई। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए हरजस सिंह आए हैं।
Advertisement
11 February 2024 at 13:08 IST
ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस
IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
ऑस्ट्रेलिया U19 (प्लेइंग XI): हैरी डिक्सन, सैम कोन्स्टास, ह्यू वेइबगेन (कप्तान), हरजस सिंह, रयान हिक्स (डब्ल्यू), ओलिवर पीक, राफ मैकमिलन, चार्ली एंडरसन, टॉम स्ट्राकर, महली बियर्डमैन, कैलम विडलर
भारत U19 (प्लेइंग XI): आदर्श सिंह, अर्शिन कुलकर्णी, मुशीर खान, उदय सहारन (कप्तान), प्रियांशु मोलिया, सचिन धस, अरावेली अवनीश (विकेटकीपर), मुरुगन अभिषेक, राज लिम्बानी, नमन तिवारी, सौम्य पांडे
11 February 2024 at 13:00 IST
अंडर 19 वर्ल्ड कप फाइनल से जुड़ी अहम बातें
-भारत ने छह बार 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में खिताब जीता है
- ऑस्ट्रेलिया ने तीन बार 1998, 2002 और 2010 में खिताब जीता है
- इस साल के टूर्नामेंट में दोनों टीमें अजेय हैं
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 11 February 2024 at 13:06 IST