अपडेटेड 8 February 2024 at 19:23 IST
U19 WC 2024 फाइनल से पहले AUS-PAK के लिए सिरदर्द बने ये खिलाड़ी, टॉप 3 में भारत के ये 3 खिलाड़ी
U19 World Cup 2024 में टॉप-3 बल्लेबाजों में टीम इंडिया की बादशाहत कायम। टीम इंडिया के कप्तान उदय बनें टॉप स्कोरर खिलाड़ी।
- खेल समाचार
- 2 min read

U19 World cup 2024: अंडर-19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने अपने शआनदार प्रदर्शन के दम पर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। टीम इंडिया ने अभी तक इस टूर्नामेंट में एक भी मुकाबला नही हारा है।
आपको बता दें कि अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने बनाने वाले टॉप-3 बल्लेबाजों में सिर्फ भारतीय खिलाड़ियों का ही नाम है। सरफराज खान के छोटे भाई मुशीर खान पहले इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे लेकिन अब ये जगह टीम इंडिया के कप्तान उदय सहारन की हो गई है।
1- उदय सहारन (Uday Saharan)
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान उदय सहारन अंडर 19 वर्ल्ड कप 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप पर हैं। उदय ने इस दौरान अपने साथी बल्लेबाज मुशीर खान को पीछे छोड़ दिया है। मुशीर पिछले कई दिनों से नंबर वन पर बने हुए थे। 19 साल के उदय ने अंडर 19 विश्व के 6 मैचों में 389 रन बनाए हैं। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल में मैच विनिंग पारी खेली थी, उन्होंने सेमीफइनल मैच में 81 रन बनाए थे।
2- मुशीर खान (Musheer Khan)
सरफराज खान के छोटे भाई मुशीर खान इन दिनों अंडर 19 वर्ल्ड कप में छाए हुए हैं। मुशीर खान अंडर-19 विश्व कप 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। मुशीर 6 पारियों में 2 शतक और एक अर्धशतक की मदद से 338 रन बना चुके हैं। दाएं हाथ के बैटर मुशीर विश्व कप में 67.60 की औसत से रन जुटा रहे हैं। उनका स्ट्राइक रेट 101.19 का है।
Advertisement
3- सचिन धास (Sachin Dhas)
टीम इंडिया के दाएं हाथ के बल्लेबाज सचिन धास फिनिशर का रोल अदा कर रहे हैं। उन्होंने मेजबान साउथ अफ्रीका के खिलाफ 96 रन की पारी खेलकर भारतीय टीम को मुश्किल से निकाला। सचिन ने कप्तान उदय के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 171 रन की साझेदारी की। सचिन इस विश्व कप में 6 पारियों में 294 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वालो बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।
यह भी पढ़ें- तो क्या इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में नही खेलेंगे विराट कोहली? इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने दिया - Republic Bharat
Advertisement
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 8 February 2024 at 19:14 IST