अपडेटेड 8 February 2024 at 15:57 IST
U19 World Cup 2024: फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जानें कैसा रहा अब तक का सफर
U19 World Cup 2024 में टीम इंडिया ने अभी तक एक भी मैच में हार का सामना नही किया है। टीम इंडिया का अंडर-19 वर्ल्ड कप में कैसा रहा अभी तक का सफर, आइए जानते हैं।
- खेल समाचार
- 2 min read

U19 World Cup 2024: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में जगह बना ली है। इसी के साथ टीम इंडिया अभी तक इस विश्व कप में एक भी मुकाबले में हार का चेहरा नही देखा है। कैसा रहा है टीम इंडिया का अंडर-19 वर्ल्ड कप का सफर, आइए जानते हैं-
टीम इंडिया ने अपने विजय रथ की शुरुआत बांग्लादेश को हराकर की थी। पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 84 रनों से हारकर अपने शानदार सफर की शुरुआत की।
अंडर-19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का सफर
बांग्लादेश के बाद भारत ने अपने दूसरे मुकाबले में आयरलैंड को हराया। आयरिश टीम को 201 रनों से शिकस्त दी। इसके बाद टीम इंडिया के सामने अमेरिका की चुनौती थी, लेकिन अमेरिकी टीम उदय सहारन की अगुवाई वाली टीम के सामने टिक नहीं सकी। भारतीय टीम ने अपने चौथे मैच में न्यूजीलैंड को हराया। भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड को 214 रनों से बड़ी हार का सामना करना पड़ा। कीवी टीम के बाद भारत ने नेपाल को आसानी से हरा दिया। भारत के खिलाफ नेपाल को 132 रनों से हार मिली।
वहीं, अब भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को हरा दिया है। इस तरह टीम इंडिया को लगातार 6वीं जीत मिली। इस टूर्नामेंट का फाइनल 11 फरवरी को खेला जाएगा। फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम उदय सहारन की अगुवाई वाली टीम इंडिया है।
Advertisement
फाइनल में टीम इंडिया की भिड़ंत पाकिस्तान या ऑस्ट्रेलिया से
इस बार फाइनल में टीम इंडिया के सामने पाकिस्तान या ऑस्ट्रेलिया की चुनौती होगी। इन दोनों टीमों के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 का दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा। पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया दोनों का टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन रहा है। दोनों को अभी तक हार नहीं मिली है। ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 वर्ल्ड कप को 3 बार जबकि पाकिस्तान दो बार अपने नाम कर चुका है।
यह भी पढ़ें- भीड़ में छोटी बच्ची ने MS Dhoni को छुआ, फिर माही ने जो किया लोग बोले- 'इसी अदा की दुनिया दीवानी' - Republic Bharat
Advertisement
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 8 February 2024 at 15:35 IST